विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटग्रस्‍त, इस टीम की नहीं कर पाएंगे कप्‍तानी..

टीम इंडिया के स्‍टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोट के कारण चार से आठ मार्च तक धर्मशाला में होने वाले आगामी देवधर ट्रॉफी मैच में नहीं खेल पाएंगे.

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटग्रस्‍त, इस टीम की नहीं कर पाएंगे कप्‍तानी..
आईपीएल 2018 के लिए आर.अश्विन को किंग्‍स इलेवन पंजाब का कप्‍तान बनाया गया है (फाइल फोटो)
  • देवधर ट्रॉफी के लिए भारत ए के कप्‍तान बनाए गए थे
  • डॉक्‍टरों ने अश्विन को दी है एक हफ्ते आराम की सलाह
  • अश्विन की जगह अंकित बावने होंगे भारत ए के कप्‍तान
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्‍टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोट के कारण चार से आठ मार्च तक धर्मशाला में होने वाले आगामी देवधर ट्रॉफी मैच में नहीं खेल पाएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की विज्ञप्ति में कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, ‘अश्विन को मामूली चोट है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है.’देवधर ट्रॉफी के मुकाबले में अश्विन को भारत 'ए' टीम का कप्‍तान बनाया गया था. बीसीसीआई के बयान के अनुसार पैर में तकलीफ के कारण अश्विन को एक सप्ताह तक आराम करने के लिए कहा गया है. गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2018 के लिए स्‍टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को हाल ही में किंग्‍स इलेवन पंजाब (KXIP) का कप्‍तान नियुक्‍त किया गया है.

यह भी पढ़ें: सहवाग ने बताया, इस कारण अश्विन को चुना गया किंग्‍स इलेवन पंजाब का कप्‍तान...

देवधर ट्रॉफी अश्विन के लिए चयनकर्ताओं को 50 ओवर में गेंदबाजी कौशल दिखाने का मौका थी जिनकी छोटे प्रारूप में पहली पसंद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हैं. चयनकर्ताओं ने उनकी जगह शाहबाज नदीम को शामिल करने का फैसला किया. चयनकर्ताओं ने अश्विन के स्‍थान पर अंकित बावने को भारत 'ए' टीम का कप्तान चुना है.

वीडियो: गावस्‍कर ने की चहल और कुलदीप यादव की तारीफ टीमें इस प्रकार हैं...

इंडिया 'ए': अंकित बावने (कप्तान), पृथ्वी शॉ, उन्मुक्त चंद, शाहबाज नदीम, शुभमन गिल, रिकी भुई, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, बासिल थम्पी, कुलवंत खेजरोलिया, अमनदीप खरे, रोहित रायडू.

इंडिया 'बी': श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईआसवारन, अक्षदीप नाथ, मनोज तिवारी, सिद्धेश लाड, केएस भरत (विकेटकीपर), जयंत यादव, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, हनुमा विहारी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, हर्षल पटेल, उमेश यादव, रजत पाटीदार.  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deodhar Trophy, Ravichandran Ashwin, Injury
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com