विज्ञापन

स्मिथ का धमाका, स्टीव वॉ को पछाड़ रच दिया इतिहास, अब निशाने पर पोंटिंग-बॉर्डर, टॉप 5 में जानें कौन-कौन?

स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा है.

स्मिथ का धमाका, स्टीव वॉ को पछाड़ रच दिया इतिहास, अब निशाने पर पोंटिंग-बॉर्डर, टॉप 5 में जानें कौन-कौन?
स्टीव स्मिथ
@X

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (नौ अक्टूबर 2026) यानी कि आज से डरबन में खेला जा रहा है. जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ला कुछ खास तो नहीं चला. मगर इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज स्टीव वॉ को पछाड़ा है. 

स्टीव वॉ ने 1985 से 2004 के बीच ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 168 टेस्ट मुकाबले खेले थे. जहां वह 260 पारियों में 51.06 की औसत से 10927 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 32 शतक और 50 अर्धशतक देखने को मिले. 

10945 रन बना चुके हैं स्मिथ

वहीं स्टीव स्मिथ ने 2010 से खबर लिखे जाने तक कंगारू टीम की तरफ से कुल 126 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 224 पारियों में 55.84 की औसत से 10945 रन निकले हैं. जिसमें 37 शतक और 45 अर्धशतक शामिल है. 

स्मिथ से आगे अब केवल पोंटिंग और बॉर्डर

स्मिथ से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज अब केवल रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर रह गए हैं. पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 13378 और बॉर्डर ने 11174 रन बनाए हैं. 

पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से 2433 रन पीछे स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की रेस में स्मिथ, पोंटिंग से केवल 2433 रन पीछे रह हैं. अगर वो ये रन बना लेते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जो कि एक विशेष उपलब्धि है. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 क्रिकेटर 

13378 रन - रिकी पोंटिंग
11174 रन - एलन बॉर्डर
10945 रन - स्टीव स्मिथ
10927 रन - स्टीव वॉ
8786 रन - डेविड वॉर्नर

यह भी पढ़ें- रांची में क्यों डरती हैं विपक्षी टीमें? भारत का रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप, वेस्टइंडीज के लिए खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Steven Peter Devereux Smith, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com