विज्ञापन
7 years ago

India vs Sri lanka T20I: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी मह‍िला टी20 वर्ल्‍डकप (ICC Womens T20 World Cup 2020) में आज यहां अपने आख‍िरी ग्रुप मैच में श्रीलंका (India Women vs Sri Lanka Women) को सात व‍िकेट से पराज‍ित कर द‍िया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप में शीर्ष स्‍थान पर रही. हरमनप्रीत कौर की टीम पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्‍थान बना चुकी है. मैच में भारत के ल‍िए राधा यादव (Radha Yadav) ने जहां चार व‍िकेट ल‍िए, वहीं युवा सनसनी शैफाली वर्मा (Shafali Verma) ने 34 गेंदों पर 47 रन की जोरदार पारी खेली. श्रीलंका की ओर से द‍िए गए 114 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में तीन व‍िकेट खोकर ही हास‍िल कर ल‍िया. श्रीलंका के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के ल‍िए शैफाली और स्‍मृत‍ि की जोड़ी ने पहले व‍िकेट के ल‍िए 34 रन जोड़े. स्‍मृत‍ि (17)आउट होने वाली पहली बल्‍लेबाज रहीं. कप्‍तान हरमनप्रीत का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा और वे 14 गेंद पर 15 रन बनाकर दूसरे व‍िकेट के रूप में आउट हुईं. भारत ने तीसरा व‍िकेट शैफाली वर्मा (47 रन, 34 गेंद, सात चौके और एक छक्‍का) के रूप में गंवाया, ज‍िन्‍हें रनआउट ओवर पवेल‍ियन लौटना पड़ा. दीप्‍त‍ि शर्मा और जेम‍िमा रॉड्र‍िग्‍स ने नाबाद रहते हुए 14.4 ओवर में भारत को जीत तक पहुंचा द‍िया. इससे पहले, मेलबर्न के जंक्‍शन ओवर मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम न‍ियम‍ित अंतराल में व‍िकेट गंवाती रही. ओपनर और कप्‍तान चामारी अटापट्टू (33 रन, 24 गेंद, पांच चौके और एक छक्‍का) को छोड़कर उसका कोई बल्‍लेबाज अच्‍छी पारी नहीं खेल सका. भारत की ओर से राधा यादव सबसे सफल गेंदबाज रही, उन्‍होंने अपने चार ओवर में 23 रन देकर चार व‍िकेट झटके. राजेश्‍वरी गायकवाड़ भी दो व‍िकेट लेने मे सफल रहीं. दीप्‍त‍ि शर्मा, श‍िखा पांडे और पूनम यादव को एक-एक व‍िकेट म‍िला. चार व‍िकेट लेने वाली राधा यादव को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोष‍ित क‍िया गया.

SCORECARD

Score Updates Between India vs Sri lanka ICC Women's T20I World Cup, straight from Melbourne

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cricket, India Women, Sri Lanka Women, India Women Vs Sri Lanka Women 02/29/2020 Inwslw02292020189672, Live Score, Live Cricket Score, Live Blogs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com