दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) को उम्मीद है कि दूसरे टी20 में भारत के खिलाफ मैच विजेता पारी खेलने से उन्हें अपना अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा खींचने में मदद मिलेगी. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद बाहर किए गए क्लासेन को इसके बाद वनडे टीम में भी जगह नहीं मिली और उन्हें केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों से भी बाहर कर दिया गया था. रविवार को खेल (IND vs SA) से पहले क्विंटन डिकॉक की कलाई में चोट लगने से उन्हें मौका मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाकर 46 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली और कटक के बाराबती स्टेडियम में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: अक्षर पटेल को DK से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला फैंस को नहीं आया रास, ऋषभ पंत को बनाया निशाना
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Career-best score✔️
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 12, 2022
Heinrich Klaasen 🔥#INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/6RFhtaeh0S
क्लासेन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, "इस पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था. मैंने सकारात्मक रहकर अपना नैसर्गिक खेल खेलने का फैसला किया. मेरी यह रणनीति कारगर साबित हुई."
उन्होंने कहा, "यह ईश्वर का आशीर्वाद है कि मैंने अपने करियर के ऐसे मोड़ पर यह पारी खेली. इसलिए उम्मीद है कि यह मेरे करियर को थोड़ा और लंबा खींच देगी."
दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को हेनरिक क्लासेन की कमाल की अर्धशतकीय पारी से दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल की.
भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के खिलाफ खेलने में काफी दिक्कत हुई जिससे टीम बाराबती की मुश्किल पिच पर छह विकेट विकेट पर 148 रन ही बना सकी.
यह भी पढ़ें : कप्तान रोहित शर्मा के बिना इस साल एक भी मैच नहीं जीता भारत, SA ने हर मैच में हराया, जानिए आंकड़े
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने क्लासेन (46 गेंद, सात चौके, पांच छक्के) के अर्धशतक और कप्तान तेम्बा बावुमा (35 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन और फॉर्म में चल रहे डेविड मिलर (नाबाद 20 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी से 18.2 ओवर में 149 रन बनाकर जीत हासिल की.
पहले दोनों मैच गंवाने के बाद अब करो या मरो की स्थिति में पहुंची भारतीय टीम मंगलवार को विशाखापट्टनम में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सीरीज जीवंत रखने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं