विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2018

आईसीसी ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच जोयसा को फिक्सिंग के आरोपों में हटाया

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले जोयसा पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों को नतीजों पर असर डालने के लिए प्रेरित करने के आरोप लगे थे

आईसीसी ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच जोयसा को फिक्सिंग के आरोपों में हटाया
  • जोयसा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया
  • आरोपों का जवाब देने के लिए एक नवंबर से 14 दिन का समय
  • आईसीसी श्रीलंका क्रिकेट में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही
दुबई: श्रीलंका के गेंदबाजी कोच नुवान जोयसा को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मैच फिक्सिंग के आरोपों में निलंबित कर दिया जिससे राजनीतिक संकट से घिरे देश की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले जोयसा पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों को नतीजों पर असर डालने के लिए प्रेरित करने के आरोप लगे हैं.

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ जोयसा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके पास आरोपों का जवाब देने के लिए एक नवंबर से 14 दिन का समय है. आईसीसी इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगी.''

आईसीसी फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है. हाल ही में विश्व कप विजेता बल्लेबाज सनत जयसूर्या पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा था. पूर्व तेज गेंदबाज जोयसा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट और 95 वनडे खेले हैं. उन्हें सितंबर 2015 में श्रीलंका का गेंदबाजी कोच बनाया गया था. उन पर धारा 2 . 1 . 1, 2 . 1 . 4 और 2 . 4 . 4 के उल्लंघन का आरोप है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nuwan Zoysa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com