Harshit Rana Makes His T20I Debut After Coming As A Concussion Substitute: हर्षित राणा ने कभी सोचा नहीं होगा कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी एंट्री अनोखे अंदाज में होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए 23 वर्षीय तेज गेंदबाज को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. मगर किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था. बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे के हेलमेट से एक गेंद जा टकराई. जिसके बाद क्षेत्ररक्षण के लिए वह मैदान में नहीं उतरे. उनकी जगह पर नियम के तहत कनेक्शन सब्स्टीट्यूट के तौर पर राणा को बीच मैच में एंट्री मिल गई. इसके साथ वह देश के लिए टी20 इंटरनेशनल लेवल पर मैच खेलने वाले 119वें खिलाड़ी भी बन गए.
किस नियम के तहत गेंदबाजी कर रहे हैं हर्षित राणा
मजेदार बात तो ये है कि मैच के दौरान वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं. दरअसल, नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी के सिर में चोट लगती है तो उसकी जगह पर वैसे ही खिलाड़ी को कनेक्शन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उदाहरण के तौर पर अगर कोई बल्लेबाज चोटिल होता है तो उसकी जगह पर कनेक्शन सब्स्टीट्यूट नियम के तहत बल्लेबाज को ही टीम में शामिल करना पड़ेगा. अगर यही चोट स्पिनर को लगती तो किसी स्पिन गेंदबाज को टीम में शामिल करना पड़ता.
शिवम दुबे को टीम में बतौर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया था. हार्षित राणा भी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं. इसी नियम के तहत उन्हें गेंदबाजी करने की परमिशन मिली है.
चोट से पहले शिवम का रहा जलवा
चोटिल होने से पहले बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे का आज जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 34 गेंदों का सामना किया. इस बीच 155.88 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो बेहतरीन छक्के निकले. जिसके बदौलत टीम इंडिया 181/9 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं