Hardik Pandya And Shivam Dube Made Records: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शीर्ष क्रम के धराशायी होने के बाद निचले क्रम में जिस तरह से हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने बल्लेबाजी की है. उसे देख हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. मैच के दौरान क्रमशः छठवें और सातवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शिवम दुबे (53) और हार्दिक पंड्या (53) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. इसके साथ ही इस जोड़ी ने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक पारी में छठवें और सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले दुनिया की दूसरी जोड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह खास उपलब्धि केवल शेरफेन रदरफोर्ड (67) और आंद्रे रसेल (71) के नाम दर्ज थी. इन दोनों खिलाड़ियों ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में बल्लेबाजी करते हुए छठवें और सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया था.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक पारी में छठवें और सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
शेरफेन रदरफोर्ड (67) और आंद्रे रसेल (71) - बनाम ऑस्ट्रेलिया - पर्थ - 2024
शिवम दुबे (53) और हार्दिक पंड्या (53) - बनाम इंग्लैंड - पुणे - 2025
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे का खास कारनामा
हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठवें या उससे निचले क्रम में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले पहले जोड़ीदार बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है. जिन्होंने 2023 में 91 रनों की साझेदारी की थी. पंड्या और और दुबे ने आज छठवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की है.
94 - हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे - बनाम इंग्लैंड - पुणे - 2025
91 - अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव - बनाम श्रीलंका - पुणे - 2023
70 - विराट कोहली और हार्दिक पंड्या - बनाम इंग्लैंड - अहमदाबाद - 2021
भारत की तरफ से पंड्या ने दूसरी बार सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जड़ा अर्धशतक
हार्दिक पंड्या भारत की तरफ से आज सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाने में कामयाब रहे. इसके साथ ही वह देश के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लागने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह खास उपलब्धि अक्षर पटेल ने हासिल की थी.
65 - अक्षर पटेल - बनाम श्रीलंका - पुणे - 2023
53 - हार्दिक पंड्या - बनाम इंग्लैंड - पुणे - 2025
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हार्दिक पंड्या
यही नहीं हार्दिक पंड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इग्लैंड के खिलाफ सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर जैकब ओरम का नाम आता है. जिन्होंने 2008 में नाबाद 61 रन बनाए थे.
61* - जैकब ओरम - ऑकलैंड - 2008
53 - हार्दिक पंड्या - पुणे - 2025
51 - आंद्रे रसेल - त्रिनिदाद - 2023
यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, जानें किसका कटा पत्ता और किसे मिला मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं