Pakistan 15 Member Team For Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने अगले महीने शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल करके शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को सभी को चौंका दिया. टीम में नौ बल्लेबाजों को चुना गया है. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर 26 वर्षीय अबरार अहमद ने चार वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 रन पर चार विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10 विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार 11 फरवरी तक टीम में बदलाव कर सकता है.
चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर खुशदिल शाह और फहीम अशरफ तथा सलामी बल्लेबाज फखर जमां को टीम में वापसी कराई है. साइम अयूब के टखने में चोट लगने के बाद फखर को टीम में शामिल किया जाना तय था. फखर पिछली बार पाकिस्तान के लिए भारत में 2023 विश्व कप के दौरान खेले थे जबकि खुशदिल ने आखिरी बार 2022 में रोटरडैम में टीम का प्रतिनिधित्व किया था. फहीम ने पिछली बार 2023 की शुरुआत में 50 ओवर के एशिया कप में पाकिस्तान के लिए खेले थे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक ने कहा कि पीसीबी टीम चुनते समय विकेट के अनुसार खिलाड़ियों को चुनने की अपनी रणनीति पर कायम रहा. शफीक ने कहा, 'हमारा ध्यान ऐसे खिलाड़ियों को चुनने पर रहा है जिन्होंने समान परिस्थितियों में घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वैश्विक प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने के लिए अपनी तत्परता दिखाई है.'
उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में फखर के साथ दिग्गज बाबर आजम या सऊद शकील पारी की शुरुआत करेंगे. टीम में हारिस राऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी के रूप में चार तेज गेंदबाज हैं. टीम आठ से 14 फरवरी तक कराची और लाहौर में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेलेगी.
पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, बाबर आजम, फखर जमां, सऊद शकील, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, उस्मान खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन और अबरार अहमद.
यह भी पढ़ें- Jalaj Saxena: जलज सक्सेना बने घरेलू क्रिकेट के 'किंग', महारिकॉर्ड किया अपने नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं