विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2023

किसी ने जलाई कैप तो किसी ने जर्सी....फैंस को पंसद नहीं आया रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला, दे रहे ऐसा रिएक्शन

Mumbai Indians: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में आग लगी दी. वहीं एक अन्य फैन ने मुंबई इंडियंस की कैप जला दी.

किसी ने जलाई कैप तो किसी ने जर्सी....फैंस को पंसद नहीं आया रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला, दे रहे ऐसा रिएक्शन
Mumbai Indians: फैंस को पंसद नहीं आया रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला

Hardik Pandya Replaces Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले बड़ा फैसला लिया है और उन्होंने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी है. मुंबई इंडियंस ने पिछले महीने ही हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. आईपीएल नीलामी से पहले यह ट्रेड काफी चर्चा में रही थी. हार्दिक ने बीते दो सीजन में गुजरात की कप्तानी की थी और उनकी अगुवाई में टीम दो बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई और एक बार खिताब जीतने में सफल रही. हार्दिक के आने के बाद से ही माना जा रहा था कि मुंबई फ्रेंचाइजी उन्हें टीम की कमान सौंप सकती है. हालांकि, मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपने का फैसला फैंस को फंसद नहीं आया है उन्होंने उन्हें अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है.

सोशल मीडिया पर आ रहे फैंस के रिएक्शन साफ इशारा कर रहे हैं कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने को लेकर फैंस खासे नाराज हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में आग लगी दी.

वहीं एक अन्य फैन ने मुंबई इंडियंस की कैप जला दी. वहीं मुंबई इंडियंस को फॉलोअर्स का भी नुकसान हुआ है.

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर खो दिए हैं जबकि ट्विटर (पूर्व एक्स) पर फ्रेचाइंजी को चार लाख से अधिक लोगों ने अनफॉलो किया है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर शर्मा कर मुंबई इंडियंस ट्रेंड कर रहा है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनकर उभरी है. रोहित ने 11 सत्र में टीम की कप्तानी की जिसमें से मुंबई इंडियन्स पांच बार खिताब जीतने में सफल रही. आईपीएल के 2025 सत्र के लिए बड़ी नीलामी होगी और फ्रेंचाइजी के इस कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि रोहित अब खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियन्स की आगे की योजना में नहीं हैं.

मुंबई के लिए आईपीएल के पिछले तीन सत्र अच्छे नहीं रहे. 2021 में हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं थे, इसके बाद बुमराह चोट के कारण सत्र से बाहर रहे. टीम ने जोफ्रा आर्चर के लिए बड़ी बोली लगायी लेकिन वह भी चोट के कारण टीम के काम नहीं आये. रोहित 2013 में मुंबई इंडियन्स के कप्तान बने थे. उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता.

यह भी पढ़ें: "मैंने ऐसा कुछ नहीं किया..." गौतम गंभीर ने विराट कोहली को अपना प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड देने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: "मुझे जानबूझकर बाहर रखने के लिए..." पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम में शामिल नहीं होने पर लगाया बड़ा आरोप, दुखी होकर लिया संन्यास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com