Happy Birthday Rohit Sharma: रोहित शर्मा (Rohit Sharma Birthday) का आज जन्मदिन है, भारतीय टीम का यह सुपरस्टार 34 साल का हो गया है. 1987 में रोहित का जन्म नागपुर में हुआ था. रोहित के जन्मदिवस पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. रोहित शर्मा की वाइफ (Rohit Sharma Wife) रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने हिट मैन के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही अपनी भावनाएँ व्यक्त की है. सजदेह ने रोहित और बेटी समायरा (Samaira) की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि वो खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उनके जैसा जीवनसाथी उनकी लाइफ में है. सजदेह ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है वो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा के 5 अनोखे रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है
सजदेह ने कैप्शन में लिखा, 'मुबारक हो आपको जन्मदिवस रोहित, आपका हमारे जीवन में होना सबसे अच्छी बात है, मैं सही मायने में कह सकती हूं कि इस दुनिया में आपके साथ एक बेहतर जगह है.' बता दें कि इस समय रोहित शर्मा आईपीएल खेल रहे हैं और उनकी वाइफ मैच के दौरान स्टेडियम में जाकर चीयर करती हुईं भी दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर रितिका के इस पोस्ट पर फैन्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित शर्मा ने साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलकर अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की थी. साल 2013 में धोनी की कप्तानी में रोहित की किस्मत ने पलटी खाई थी और आज दुनिया के सबसे सफल ओपनर बनकर उभरे हैं. रोहित वनडे और टी-20 में कमाल के बल्लेबाज हैं तो वहीं टेस्ट में भी हिट मैन में कमाल की बल्लेबाजी कर धमाल मचा दिया है. टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं.
IPL 2021: शिवम मावी ने पृथ्वी शॉ से लिया बदला, मैच के बाद मिलते ही गर्दन पकड़ ली...देखें Video
रोहित ने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. रोहित वनडे में 264 रन की पारी खेलने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. इसके अलावा वर्ल्डकप में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम 5 शतक जमाने का रिकॉर्ड है, जो एक वर्ल्डकप में किसी बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा शतक जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं