- शुक्रवार सुबह हुआ पंत का एक्सीडेंट
- दुर्घटना में बाल-बाल बचे भारतीय विकेटकीपर
- दिग्गजों ने की तेज स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 की दोनों ही टीमों न चुने गए भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant's accident) के शुक्रवार सुबह रुड़की में हुए एक्सीडेंट में घायल होने के बाद आम से लेकर खास तक हर कोई उन्हें शुभकामनाएं भेज रहा है, उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और उनका हाल-चाल ले रहा है. पंत (Rishab Pant) का यह एक्स्सीडेंट तब हुआ, जब वह नए साल से ठीक पहले अपनी मां को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर मिलने रुड़की जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार डिवाइटर से टकराकर पलट गई और एकदम जलकर खाक हो गई. पंत ने किसी तरह शीशा तोड़कर खुद को कार से बाहर निकाला. बहरहाल जैसे ही पंत से जुड़ी यह खबर सोशल मीडिया पर आई, तो देखते ही देखते वायरल हो गई. एक बार को तो फैंस को भरोसा ही नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दुर्घटना के उनके वीडियो सामने आए, तो फैंस एक बार अवाक रह गए और उन्हें बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ. इसके बाद पंत की सेहत के लिए दुआएं और खैर खबर का दौर शुरू हो गया. इसी कड़ी में भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन सहित तमाम दिग्गजों ने उनके लिए सोशल मीडिया पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. विराट ने तेजी से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है
Get well soon @RishabhPant17. Praying for your recovery.
— Virat Kohli (@imVkohli) December 30, 2022
सचिन ने भी पंत के तेजी से ठीक होने की कामना की है
Wishing you a very speedy recovery @RishabhPant17. My prayers are with you.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 30, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्दिक ने भी चिंता जताई है
Praying for a speedy recoveryStay strong bro @RishabhPant17
— hardik pandya (@hardikpandya7) December 30, 2022
शिखर धवन ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया
Thank you God ki kaafi bachaav hogaya. Sending you lots of healing, prayers and positivity. May you regain your strength and good health soon. @RishabhPant17
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) December 30, 2022
VIDEO: शुक्रवार की सुबह रुड़की में पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ,हमारा चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं