गूगल सर्च के आंकड़ों के अनुसार विश्वकप में हिस्सा ले रही टीमों में गत चैम्पियन भारतीय टीम को सबसे अधिक ‘सर्च’ किया गया, जबकि कप्तानों की सूची में डिजिटल दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे रहे। शनिवार से शुरू हो रहे विश्वकप को लेकर दुनिया भर के प्रशंसकों में जबर्दस्त उत्साह है।
वैश्विक आंकड़ों के अनुसार टीम इंडिया इस साल के विश्वकप में सबसे लोकप्रिय टीम है, जबकि उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का नंबर आता है। शीर्ष स्टार खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जबकि उनके काफी करीब धोनी हैं। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
जिन विदेशी खिलाड़ियों को ऑनलाइन अधिक ‘सर्च’ किया जा रहा है, उनमें डेविड वार्नर, साकिब अल हसन, माइकल क्लार्क और स्टीवन स्मिथ शामिल हैं।
कप्तानों के बीच धोनी को सबसे अधिक सर्च किया गया है जबकि उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क, इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और पाकिस्तान के मिसबाह उल हक का नंबर आता है। विकेटकीपरों की सूची में भी धोनी शीर्ष पर हैं।
गेंदबाजों से जुड़ी सूची में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के गेंदबाजों का दबदबा है, जबकि ऑलराउंडरों की सूची में भारत के स्टुअर्ट बिन्नी को सबसे अधिक सर्च किया गया है। उनके बाद बांग्लादेश के साकिब अल हसन, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, भारत के रविंद्र जडेजा और ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन का नंबर आता है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं