- दीपक चाहर ने जया भारद्वाज से की शादी
- फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में संपन्न हुआ समारोह
- दीपक चाहर ने अपनी पत्नी के लिए लिखी दिल की बात
भारतीय क्रिकेट टीम के 29 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक चाहर (Deepak Chahar) शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने बीते कल लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) संग फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में सात फेरे लिए. शादी के बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपनी पत्नी संग एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.
दीपक चाहर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब मैं आपसे पहली बार मिला तो मुझे महसूस हो गया था कि आप मेरे लिए ही बनी हैं. हमने हर पल साथ जिए हैं और अब साथ रहेंगे. मैं वादा करता हूं कि मैं आपको खुश रखूंगा. यह पल मेरे जीवन के सबसे हसीन पल हैं. हमें आशीर्वाद दें.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IPL 2022: हरभजन सिंह को पच नहीं रहा स्टार खिलाड़ी का फ्लॉप होना, कहा- विश्वास नहीं होता...
बात करें दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज के बारे में तो वह राजधानी दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने एमबीए में उच्च शिक्षा ग्रहण की है. इसके अलावा वह मौजूदा समय में देश की राजधानी दिल्ली में एक प्रतिष्ठित कंपनी में कंटेंट हेड के तौर पर कार्य कर रही हैं.
वहीं बात करें दीपक चाहर के बारे में तो आईपीएल के 15वें सीजन के लिए सीएसके (CSK) की टीम ने उन्हें 14 करोड़ की भारी भरकम धनराशि के साथ दोबारा अपने बेड़े में शामिल किया था, लेकिन वह चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन में नहीं खेल पाए.
वहीं पूरी तरह चोट से नहीं उबर पाने के कारण उन्हें अफ्रीकी टीम के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भी संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. चाहर दोबारा से भारतीय टीम वापसी के लिए प्रयासरत हैं.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं