विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2020

CSK vs KXIP, IPL 2020: एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास को लेकर अपना नजरिया किया साफ, बोले कि...VIDEO

CKS vs KXIP: एमएस धोनी ने साफ कर दिया है कि वह अगले आईपीएल में भी मैदान पर उतरेंगे. वैसे चेन्नई टीम के हालात इस संस्करण में टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बदतर रहे हैं. फिलहाल इस मैच से पहले चेन्नई की टीम 13 मैचों में 5 जीत के साथ सबसे निचले नंबर पर है और अगर आज के मुकाबले में भी उसकी हार होती है, तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

CSK vs KXIP, IPL 2020: एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास को लेकर अपना नजरिया किया साफ, बोले कि...VIDEO
CSK vs KXIP:
  • एमएस धोनी का दिल से जवाब सुनिए!
  • क्या यह आपका आखिरी आईपीएल मैच है?
  • और धोनी ने कर दी मनोस्थिति साफ
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविवार के सुपर-सनडे के पहले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेल रही है. CSK प्वाइंट्स टेबल में फिसड्डी चल रही है और अब यह देखने वाली बात होगी कि उनकी टीम कम से कम इस संस्करण में उन्हें जीत के साथ विदायी दे पाती है या नहीं है. वैसे दे भी पाती है, तो एमएस धोनी (MS Dhoni) के चाहने वालों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. और एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साफ कर दिया है कि वह अगले आईपीएल में भी मैदान पर उतरेंगे. वैसे चेन्नई टीम के हालात इस संस्करण में टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बदतर रहे हैं. फिलहाल इस मैच से पहले चेन्नई की टीम 13 मैचों में 5 जीत के साथ सबसे निचले नंबर पर है और अगर आज के मुकाबले में भी उसकी हार होती है, तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

एमएस धोनी से टॉस के समय यह सीधा सवाल प्रेजेंटर और न्यूजीलैंड के पूर्व सीमर डैनी मौरिसन ने किया था. जब मौरिसन ने उनसे पूछा कि क्या यह येलो जर्सी में उनका आखिरी मुकाबला है, तो धोनी ने दो शब्दों में सबकुछ कह दिया-डेफनेटिली नॉट! मतलब यह है कि इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कैसा भी रहा है, भले ही टीम फिसड्डी बन गई हो, लेकिन चेन्नई के मैनेजमेंट का भरोसा पूरी तरह से धोनी पर है और अगले साल वह ही आईपीएल में खेलते दिखाई पड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें: अंपायर ने नहीं दिया 'नो बॉल', भड़क उठे क्रिकेट के दिग्गज, युवराज बोले- विश्वास नहीं हो रहा..'

वैसे धोनी के खेलने की बात को इसलिए भी बल मिलता है कि अगले आईपीएल खेले जाने में भी ज्यादा  समय नहीं बचा है. अगले साल नीलामी होगी और होली के आस-पास टूर्नामेंट हो जाएगा. ऐसे में माही भी चाहते होंगे कि इस साल जो वह नहीं कर सके, या जो धब्बा उस साल उनके माथे पर लगा है, वह उसे मिटाते हुए अगले साल सुनहरी यादों के साथ आईपीएल से विदा हों. बहरहाल, जैसे ही धोनी ने 'डेफनेटिली नॉट' कहा, उनका जवाब सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो गया और दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों और कमेंटेटरों ने उनके मैसेज को हाथों-हाथ लिया, तो एमएस धोनी के सवाल पर जवाब देने की देर भर थी, फ्रेंचाइजी ने इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्ट करने में देर नहीं लगायी.

धोनी के प्रशंसकों ने भी मैसेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में देर नहीं लगायी.

आकाश चोपड़ा ने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings Vs Kings XI Punjab 11/01/2020 Ckkp11012020197740, Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi, Mahendra Singh Dhoni, Indian Premier League 2020, Cricket, Chennai Super Kings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com