विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2017

क्रिकेट खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम की शिकायत नहीं करना चाहिए : रोहित शर्मा

आस्ट्रेलिया से सीरीज खत्म होने के बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में ही तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा और फिर दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगा.

Also Read in
क्रिकेट खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम की शिकायत नहीं करना चाहिए : रोहित शर्मा
रोहित शर्मा.
कोलंबो: लंबे अंतर्राष्ट्रीय सीजन से पहले, भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम की शिकायत नहीं करना चाहिए क्योंकि उनका करियर काफी छोटा होता है. रोहित ने कहा कि खिलाड़ियों को जितना समय मिले उसका सदुपयोग करना चाहिए. भारत को रविवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद वह आस्ट्रेलिया से ही तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा. आस्ट्रेलिया से सीरीज खत्म होने के बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में ही तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा और फिर दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगा. 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट ने रोहित के हवाले से लिखा है, "क्रिकेट खिलाड़ियों का करियर सीमित होता है. हम 60-70 की उम्र तक नहीं खेल सकते. हमें जितना समय मिलता है उसका अच्छे से इस्तेमाल करना चाहिए. व्यस्त कार्यक्रम जैसे बहाने नहीं हो सकते."

यह भी पढ़ें : INDvsAUS: खिलाड़ियों के बीच झगड़े के मजेदार किस्से, जब विराट बोले- चुपचाप बॉलिंग करो...

भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान ने कहा, "हम सभी व्यस्त कार्यक्रम के आदि हो गए हैं. यह अभी नहीं हो रहा है बल्कि काफी दिनों से हो रहा है. हम सभी जानते हैं कि अपने शरीर का किस तरह से ख्याल रखना है. हमारी मदद करने के लिए फीजियो, ट्रेनर हैं." रोहित ने कहा, "कार्यक्रम के कारण ही आप कई रोटेशन देखते हैं. जब भी हम खेलते हैं हमें इस बात को सुनिश्चित करना होता है कि सभी खिलाड़ी सौ फीसदी फिट रहें."
VIDEO: भारत की श्रीलंका पर जीत

घुटने की चोट से वापसी करने वाले इस बल्लेबाज ने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "मैं चोट से वापस आया हूं. मैं अपने आप को ब्रेक नहीं देता. मैं लगातार ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहता हूं. मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं मैदान पर खेलूंगा."(IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Sharma On Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com