विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2015

शिखर धवन, बिशन सिंह बेदी, वसीम अकरम जैसे क्रिकेटरों ने की है ऑस्ट्रेलियन गर्ल से शादी

शिखर धवन, बिशन सिंह बेदी, वसीम अकरम जैसे क्रिकेटरों ने की है ऑस्ट्रेलियन गर्ल से शादी
शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी और बेटे के साथ (फोटो धवन के फेसबुक पेज से साभार)
भारत के मशहूर स्पिनर रहे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी शुक्रवार को अपना 69वां बर्थडे (25 सितंबर, 1946) सेलिब्रेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि बेदी अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। पूर्व टेस्ट कप्तान बेदी ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी ऑस्ट्रेलियन थीं, जबकि दूसरी पत्नी इंडियन। हालांकि, अब पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है। बेदी के साथ ही ऐसे कई क्रिकेटर हैं जो निवासी तो किसी अन्य देश के हैं, लेकिन उन्होंने शादी ऑस्ट्रेलियन गर्ल से की है।
 
शिखर धवन ने रचाया आयशा से विवाह
 
शिखर धवन और उनका परिवार (फोटो धवन के फेसबुक पेज से साभार)

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने भी ऑस्ट्रेलियन गर्ल से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम आयशा मुखर्जी है। उनकी शादी 30 अक्टूबर, 2012 को हुई थी। यह धवन की पहली शादी वहीं आयशा की दूसरी। खास बात यह है कि सचिन की तरह धवन की पत्नी आयशा उम्र में उनसे करीब 10 साल बड़ी हैं। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं, वहीं धवन-आयशा का एक बेटा जोरावर है।

वसीम अकरम ने की दूसरी शादी
 
क्रिकेटर वसीम अकरम और शनाएरा थॉम्पसन के निकाह की तस्वीर (फोटो अकरम के फेसबुक पेज से साभार)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकरम ने 12 अगस्त, 2013 को ऑस्ट्रेलियन गर्ल शनाएरा थॉम्पसन से विवाह रचाया। उनकी यह दूसरी शादी है। अकरम की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। पहली शादी से अकरम के दो बेटे हैं। कुछ समय पहले ही शनाएरा ने बेटी को जन्म दिया है।


दक्षिण अफ्रीका के मॉर्ने मॉर्कल भी ब्याहे हैं ऑस्ट्रेलिया में
 
   मॉर्ने मॉर्कल और रोज कैली की शादी (फोटो कैली के इंस्टाग्राम पेज से साभार)

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मॉर्कल और पत्रकार रोज कैली साल 2013 में दुबई में छुट्टियां मनाने के दौरान चर्चा में आए थे। बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन कैली से दिसंबर, 2014 में विवाह रचा लिया।

बेदी की ऐसे हुई थी शादी
टीम इंडिया के साल 1967-68 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में मेलबर्न में हुई एक पार्टी में बिशन सिंह बेदी की मुलाकात ऑस्ट्रेलियन गर्ल ग्लेनिथ से हुई। कुछ दिनों के प्यार के बाद उनकी शादी हो गई। कुछ साल बाद उनके यहां एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने गावस इंदर सिंह रखा। नाम में ‘गावस’ शब्द दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के सरनेम से लिया गया था। दरअसल गावसकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में 774 रन बनाए थे। उनकी इस परफॉर्मेंस से बेदी बहुत प्रभावित हुए थे।
 
बिशन सिंह बेदी (दाएं)- सौजन्य : AFP

वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स
ऑलराउंडर गैरी सोबर्स ने प्रूडेंस किर्बे से 12 सितंबर, 1969 को शादी की थी। अब उनका तलाक हो गया है। दोनों के दो बेटे हैं। इन्होंने एक बेटी को भी गोद लिया था।
 
मुंबई  क्रिकेट अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स (फोटो : PTI)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
शिखर धवन, बिशन सिंह बेदी, वसीम अकरम जैसे क्रिकेटरों ने की है ऑस्ट्रेलियन गर्ल से शादी
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com