विज्ञापन
This Article is From May 31, 2018

कोच लैंगर की चाहत, ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटरों का बर्ताव ऐसा हो कि वे अपनी बेटी की शादी उनसे कर सकें: गिलक्रिस्‍ट

बॉल टैम्‍परिंग मामले में बड़ा दाग लगने के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की छवि सुधारने की कवायद जोरशोर से प्रारंभ हो गई है.

कोच लैंगर की चाहत, ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटरों का बर्ताव ऐसा हो कि वे अपनी बेटी की शादी उनसे कर सकें: गिलक्रिस्‍ट
जस्टिन लैंगर को डेरेन लेहमैन की जगह ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का कोच नियुक्‍त किया गया है (फाइल फोटो)
  • बॉल टैम्‍परिंग मामले के बाद छवि सुधारने में जुटी ऑस्‍ट्रेलिया टीम
  • खिलाड़ियों के मैदान- मैदान के बाहर बर्ताव पर दिया जा रहा ध्‍यान
  • लैंगर चाहते हैं खिलाड़ी 'कड़ी' क्रिकेट खेलें लेकिन अनुशासन में रहकर
बॉल टैम्‍परिंग मामले में बड़ा दाग लगने के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की छवि सुधारने की कवायद जोरशोर से प्रारंभ हो गई है. इसी कोशिश के तहत डेरेन लेहमैन को हटाकर जस्टिन लैंगर को टीम का कोच नियुक्‍त किया गया है. कोच बनते ही लैंगर ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता मैदान और मैदान के बाहर ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ि‍यों के व्‍यवहार को ऐसा बनाना है कि हर कोई इसका कायम बने. लैंगर के साथ क्रिकेट खेले पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज एडम गिलक्रिस्‍ट ने भी इसकी पुष्टि की. फॉक्‍स स्‍पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में गिलक्रिस्‍ट ने कहा कि लैंगर चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी अपने व्‍यवहार को इतना बेहतर बनाए कि वे उन्‍हें अपनी बेटी के साथ शादी करने के योग्‍य मान सकें. लैंगर की चार बेटियां हैं. यह उदाहरण देने से लैंगर का आशय यह है कि कोई शख्‍स अपनी बेटी के लिए पति तलाशते हुए उसमें जिन गुणों की तलाश करता है, वे उनके खिलाड़ि‍यों में होना चाहिए.इंग्‍लैंड के अहम दौरे से पहले ब्रिस्‍बेन में आयोजित शिविर में खिलाड़ि‍यों के लिए तय किए गए मानक के बारे में गिलक्रिस्‍ट ने बताया कि कोच लैंगर का जोर इस बात पर था कि खिलाड़ी अनुशासन में रहते हुए उस तरह की प्रतिस्‍पर्धात्‍मक क्रिकेट खेलें जो कि उसकी पहचान है. उन्‍होंने कहा कि लैंगर चाहते हैं कि टीम में ईमानदारी और मानवीय भाव चाहते हैं.

वीडियो: सुनील गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ
गौरतलब है कि मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ि‍यों को बॉल टैम्‍परिंग में शामिल पाया गया था. इस मामले में तत्‍कालीन कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सीधे तौर पर दोषी पाया गया था,.इन तीनों खिलाड़ि‍यों को इस मामले में प्रतिबंधित किया गया था. स्‍टीव और वॉर्नर पर एक-एक वर्ष का और बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने  का प्रतिबंध लगाया गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Cricketers, Justin Langer, Adam Gilchrist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com