विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2017

ब्रैंड वैल्यू में विराट कोहली ने लियोनल मेसी को पछाड़ा

शीर्ष पांच में अमेरिका के बास्केटबाल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स, जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट, पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी फिल मिक्लेसन शामिल हैं.

Also Read in
ब्रैंड वैल्यू में विराट कोहली ने लियोनल मेसी को पछाड़ा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने फोर्ब्स की सबसे कीमती खिलाड़ियों की ब्रांड सूची में अर्जेटीना व बार्सिलोना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनल मेसी को पछाड़ दिया है. इस सूची में स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर पहले स्थान पर हैं. शीर्ष पांच में अमेरिका के बास्केटबाल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स, जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट, पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी फिल मिक्लेसन शामिल हैं.

अमेरिका के एक और गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स छठे स्थान पर हैं. कोहली को इस सूची में सातवां स्थान मिला है. आठवें पर आयरलैंड के गोल्फ खिलाड़ी रोरी मैक्लोरी, नौवें पर मेसी और 10वें पर बास्केटबाल खिलाड़ी स्टीफ करी हैं.

कोहली की ब्रैंड वेल्यू 1.45 करोड़ डालर है जो मेसी से करीब दस लाख डालर ज्यादा है. कोहली हालांकि इस सूची में शीर्ष-10 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय या क्रिकेट खिलाड़ी नहीं हैं. उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में शीर्ष-10 में जगह बना चुके हैं. धोनी 2014 में इस सूची में पांचवें स्थान पर थे. 

लेकिन, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल आयोजन के सबसे बड़े ब्रांड की सूची में शीर्ष-10 में जगह नहीं बना पाया है. इस मामले में पहले स्थान पर सुपर बाउल है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brand Value Of Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com