विज्ञापन
4 years ago
ढाका:

Bangladesh vs India, 2nd Test, Day 2: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी ढाका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन बना लिए हैं. भारत के पास अब 80 रन की बढ़त है. ओपनर नजमुल हुसैन शंटो और जाकिर हसन इस वक्त नाबाद हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में 314 रन बनाते हुए बांग्लादेश पर 87 रन बढ़त बना लिए थे. भारत ने बांग्लादेश को पहली पारी में 227 रन पर ऑल आउट किया था. इससे पहले, ऋषभ पंत के बाद श्रेयस अय्यर भी शतक लगाने से चूक गए, अय्यर ने 87 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. जबकि पंत 93 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली चौथे विकेट के रूप में 24 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने. वहीं तीसरे विकेट के रूप में चेतेश्वर पुजारा 24 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कप्तान के एल राहुल 10 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. 

SCORE BOARD

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए थे, जबकि भारत के लिए उमेश यादव और आर. अश्विन ने चार-चार विकेट, तो उनादकट ने दो विकेट लिए.

पहले दिन के पहले सेशन में बांग्लादेश ने दो विकेट पर 82 रन बनाए थे. तब मोमिनुल हक 23 और कप्तान शाकिब अल हसन 16 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. और वह इस संख्या में कोई इजाफा नहीं कर सके. पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद मेजबान टीम के ओपनरों ने सतर्क और सहमी-सहमी शुरुआत की. भारतीय गेंदबाज शुरुआती घंटे में जरूर विकेट चटकाने में नाकाम रहे, लेकिन दूसरे घंटे की शुरुआत में ही जयदेव उनादकट और आर. अश्विन ने दो सफलता जल्द दिला दीं. लंच से पहले के ओवर में पंत शाकिब को स्टंप कर सकते थे, लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया.

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए अच्छी खबर यह रही कि केएल राहुल मैच का हिस्सा बने. बुधवार को उन्हें नेट पर चोट लग गई थी और उनके खेलने पर संशय बना हुआ था. वहीं हैरानी की बात यह है कि पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह लेफ्टी पेसर जयदेव उनाडकट खेल रहे हैं.   वहीं, बांग्लादेश की टीम में दो बदलाव हैं. .मेजबानों ने यासिर अली की जगह मोमिनुल और इबादत की जगह तस्कीन अहमद को इलेवन में शामिल किया.  मुकाबले में खेल रहीं दोनों देशों की वास्तविक इलेवन इस प्रकार हैं:

भारत: 1. केएल राहुल (कप्तान) 2. शुभमन गिल 3. चेतेश्वर पुजारा 4. विराट कोहली 5. ऋषभ पंत 6. श्रेयस अय्यर 7. अक्षर पटेल 8. आर. अश्विन 9. कुलदीप यादव 10. जयदेव उनाडकट 11. मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश: 1. शाकिब-अल-हसन (कप्तान) 2. नजमुल हुसैन शंटो 3. जाकिर हसन 4. मोमिनुल हक 5. लिटन दास 6. मुशफिकुर रहीम, 7. नुरुल हसन (विकेटकीपर) 8. मेहदी हसन मिराज 9. तैजुल इस्लाम 10. तस्कीन अहमद 11. खालिद अहमद

Bangladesh vs India, 2nd Test Live Cricket Score straight from Shere Bangla National Stadium, Dhaka

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Kannaur Lokesh Rahul, Virat Kohli, Shubman Gill, Bangladesh Vs India 2022/23, Shere Bangla National Stadium Mirpur, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com