विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2021

Aus vs Ind 4Th Test: इस वजह से वॉशिंगटन सुंदर ने नहीं देखा अपने छक्के को, VIDEO हुआ वायरल

Aus vs Ind 4Th Test: वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की बल्लेबाजी की खासियत बना हुआ है नॉथन लॉयन के खिलाफ जड़ा छक्का, जिसने उनकी पूरी बल्लेबाजी को बंया कर दिया. वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने इस छक्के के साथ ही अपना अर्द्धशतक पूरा किया और उनका यह छक्का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Aus vs Ind 4Th Test: इस वजह से वॉशिंगटन सुंदर ने नहीं देखा अपने छक्के को, VIDEO हुआ वायरल
Aus vs Ind 4Th Test: वॉशिंगटन सुंदर ने गजब की छाप छोड़ी है
  • वॉशिंगटन सुंदर ने खेली यादगार पारी
  • वॉशिंगटन ने बनाए शानदार 62 रन
  • शार्दूल ठाकुर के साथ सातवें विकेट के लिए की 123 रन की साझेदारी
नई दिल्ली:

गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपना पहला टेस्ट खेल रहे वॉशिंगटन  सुंदर (Washington Sundar) और शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) बड़े हीरो बन गए. खासतौर पर वॉशिगंटन सुंदर (Washington Sundar) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. और उनकी बल्लेबाजी की खासियत बना हुआ है नॉथन लॉयन के खिलाफ जड़ा छक्का, जिसने उनकी पूरी बल्लेबाजी को बंया कर दिया. वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने इस छक्के के साथ ही अपना अर्द्धशतक पूरा किया और उनका यह छक्का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें: पिता के निधन से टूटे हार्दिक पंड्या, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट...

दरअसल नॉथन लॉयन की फ्लाइटेड गेंद पर वॉशिंगटन ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा, तो उन्होंने गेंद की तरफ देखा तक नहीं और वह सिर्फ गेंद की पिच (जहां गेंद टप्पा खायी) को ही निहारते रहे. और जब गेंद स्टैंड में जाकर गिरी, तभी वॉशिंगटन ने अपने शॉट को देखा. और यह बताता है कि सुंदर अपने शॉट को लेकर कितने ज्यादा विश्वस्त थे. लेकिन क्रिकेट तकनीक के हिसाब से यह अलग ही वजह है. साथ ही, यह अंदाज यह भी बताता है कि वह अपनी बैटिंग पर कितना ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे थे. 

दरअसल जब कोई बल्लेबाज  यह शॉट खेलता है, तो उसकी हेड पोजीशन एकदम स्थिर होनी चाहिए. अगर इसमें गड़बड़ हो जाए, तो गेंद के मिसटाइम होने का खत रहता है. इस शॉट में हेड पोजीशन को स्थिर रखने के लिहाज से ही सुंदर अपने अपने छक्के को नहीं देखा. और यह बात बताने के लिए काफी है कि वॉशिंगटन अपने तकनीकी पहलुओं को लेकर कितने ज्यादा सतर्क हैं और कितना ज्यादा ध्यान देते हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Washington Sundar, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com