विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

ऑस्ट्रेलियाई टीम में मार्श, बेन और कोवन की वापसी

भारत के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज बेन हिलफनहॉस, एड कोवन और शॉन मार्श ने टीम में वापसी की है।
Melbourne:

भारत के खिलाफ 26 तारीख से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में तीन बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज बेन हिलफनहॉस ने टीम में वापसी की है वहीं शॉन मार्श भी चोट से पूरी तरह उबर गए हैं और टीम में उनकी वापसी हुई है। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज एड कोवन को भी टीम में मौका मिला है। कोवन भारत के साथ अभ्यास मैच में खेल रहे हैं और उन्होंने पहली पारी में शतक भी लगाया था। उस्मान ख्वाजा और फिलिप को टीम से बाहर रखा गया है। शेन वॉट्सन अब भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें टीम से बाहर रखा गया है तो चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग और माइकल हसी पर भरोसा बनाए रखा है। दोनों को 13 सदस्यों वाली टीम में जगह मिल गई है। ये टीम सिर्फ मेलबर्न टेस्ट के लिए होगी जो 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्ट्रेलियाई टीम, ऐलान, भारत, टेस्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com