IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अश्विन (Ashwin) ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और इंग्लैंड बल्लेबाज लॉरेंस को स्टंप आउट करवाकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. 26वें ओवर की पहली गेंद पर लॉरेंस ने आगे बढ़कर अश्विन की गेंद पर मारने की सोची लेकिन स्पिन दिग्गज ने चालाकी से गेंद बल्लेबाज से दूर फेंकी, जिससे बल्लेबाज गेंद को खेलने में नाकाम रहा और विकेट के पीछे पंत (Rishabh pant) ने बड़ी ही चालाकी से गेंद को पकड़कर खूबसूरत स्टंप कर दिया. पंत के द्वारा किया गया स्टंप इतना खूबसूरत था कि अश्विन भी एक पल के लिए हैरान रह गए. लॉरेंस 26 रन बनाकर आउट हुए.
नमन ओझा का संन्यास, रोते हुए बोले- इस कारण लेना पड़ा रहा है रिटायरमेंट..देखें Video
Rishabh Pant can't do wicketkeeping job ?? pic.twitter.com/wb27g7mRIu
— Abhinav (@DeadlyYorkers) February 16, 2021
बता दें कि इंग्लैंड को भारत ने 482 रनों का लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम की दूसरी पारी 286 रन पर आउट हो गई थी. भारत की दूसरी पारी में अश्विन ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 106 रन बनाए थे. वहीं, कप्तान कोहली 62 रन बनाकर आउट हुए थे.
An absolute beauty from Rishabh Pant!
— ICC (@ICC) February 16, 2021
The India wicketkeeper has stumped Dan Lawrence for 26 off R Ashwin ☝️#INDvENG | https://t.co/DSmqrU68EB pic.twitter.com/Oio1xC6wjz
Rishabh Pant #INDvENG pic.twitter.com/0lVUiAZFxT
— ICC (@ICC) February 16, 2021
Extraordinary work from Pant - he is improving match by match - batting leads to confidence in keeping and that is what happened to Pant. pic.twitter.com/ltJt51B2ub
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 16, 2021
चेन्नई यात्रा पर PM मोदी को मिला भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच का जबरदस्त व्यू, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 482 रन के विशाल लक्ष्य के सामने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 53 रन बनाये. चौथे दिन लॉरेंस के रूप में इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं