विज्ञापन

धोनी को बताया बेस्ट फिनिशर, विराट के लिए कहा Everything, अभिषेक शर्मा ने चुने क्रिकेट के सबसे खास खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय साझा की है. उन्होंने एमएस धोनी को बेस्ट फिनिशर, युवराज सिंह को मैच विनर, क्रिस गेल को ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी और विराट कोहली को हर मामले में सर्वश्रेष्ठ बताया है.

धोनी को बताया बेस्ट फिनिशर, विराट के लिए कहा Everything, अभिषेक शर्मा ने चुने क्रिकेट के सबसे खास खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा

देश के टी20 फॉर्मेट के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने उन खिलाड़ियों का नाम बताया है. जो क्रिकेट की दुनिया में एक खास स्थान रखते हैं. 26 वर्षीय बल्लेबाज से जब क्रिस गेल के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा, 'वह जिस अंदाज में खेलते हैं. उससे लगता है कि वह सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं.' वहीं देश के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को उन्होंने 'मैच विनर' करार दिया. कीरोन पोलार्ड को 'पावर' बल्लेबाज बताया है. 

अभिषेक शर्मा के सामने चौथे खिलाड़ी के रूप में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम रखा गया. जहां युवा बल्लेबाज ने उनके खेल कौशल को देखते हुए  'बेस्ट फिनिशर' बताया. सुनील नारायण के शानदार गेंदबाजी से अभिषेक काफी प्रभावित हैं. उन्होंने नारायण को शानदार 'इकॉनमी' वाला गेंदबाज करार दिया है. आंद्रे रसेल को 'कंप्लीट ऑलराउंडर' बताया है. 

अभिषेक शर्मा को रोहित शर्मा का पुल शॉट बहुत भाता है. यही वजह है कि उन्होंने 'हिटमैंन' शर्मा के 'पुल शॉट' को सबसे अलग करार दिया है. वहीं विराट कोहली के बारे में पुछे जाने पर उन्होंने कहा 'एवरीथिंग'. जिसका मतलब है कोहली के सभी शॉट उन्हें पसंद आते हैं.  

कौन हैं अभिषेक शर्मा? 

अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज हैं, जो मौजूदा समय में देश के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शिरकत करते हैं. खबर लिखे जाने तक अभिषेक ने भारत की तरफ से कुल 72 टी20 मुकाबले खेले हैं. 

इस बीच उनके बल्ले से 71 पारियों में 32.86 की औसत से 2268 रन निकले हैं. जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल है. 135 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- 'पूरी टीम को थी जानकारी' ख्वाजा के आरोपों पर कमिंस का उबला खून, जवाब देने की तारीख कर दी तय


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mahendra Singh Dhoni, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com