विज्ञापन

दो युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर 17 वर्षीय क्रिकेटर ने दी जान, नंदिनी को कब मिलेगा इंसाफ?

7 वर्षीय महिला खिलाड़ी नंदिनी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. परिवार का आरोप है कि दो युवक उन्हें प्रेम प्रसंग के नाम पर परेशान कर रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.

दो युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर 17 वर्षीय क्रिकेटर ने दी जान, नंदिनी को कब मिलेगा इंसाफ?
प्रतिकात्मक तस्वीर

क्रिकेट के गलियारों से बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. तेलंगाना के विकाराबाद जिले से ताल्लुक रखने वाली 17 वर्षीय एक महिला खिलाड़ी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक परिवार ने आरोप  लगाया है कि दो युवक उसे प्रेम प्रसंग के नाम पर परेशान कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया. 

मृतक महिला खिलाड़ी का नाम नंदिनी है. नंदिनी अपने मामा के घर मद्हू कॉलोनी में रहकर क्रिकेट की तैयारी कर रही थीं. परिवार के सदस्यों का कहना है दो युवक नंदिनी को लगातार परेशान कर रहे थे. जिससे वह काफी परेशान चल रही थीं. सनसनीखेज वारदात का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. 

पुलिस अधिकारी का बयान 

जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया है कि मृतका के मोबाइल फोन की जांच कर ली गई है. अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए फोन को फॉरेंसिक विभाग में भेजा गया है. 

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मृतका की पहचान 17 वर्षीय नंदिनी के रूप में हुई है. वह विकाराबाद की मद्हू कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर में रह रही थीं और क्रिकेट चयन की तैयारी कर रही थीं.'

अधिकारी ने कहा, 'परिवार ने आरोप लगाया है कि दो युवक उन्हें प्रेम प्रसंग के नाम पर परेशान कर रहे थे. जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.'

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, 'हमने उनके मोबाइल फोन की जांच की है. आगे के मामले की जांच चल रही है. फोन को विस्तृत परीक्षण के लिए भेजा गया है. केस दर्ज कर लिया गया है. हम जांच कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें- 'किसी ने विकेट थ्रो नहीं किया...' 89 पर ऑल आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया बल्लेबाजों का बचाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com