विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2016

मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश का कहर जारी

मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश का कहर जारी
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुंबई: मुंबई और आसपास के इलाकों में बरसात का कहर जारी है। भिवंडी में लगातार दो दिन से हो रही बरसात से शहर के आसपास बसे गांवों का संपर्क टूट गया है। करीब 1500 घरों में पानी भरने से वहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं वसई पूर्व में दीवार ढहने से दो युवकों की मौत हो गई।

भिवंडी को खोनीगांव से जोड़ने वाली सड़क नदी में तब्दील हो चुकी है। भिवंडी के निजामपुरा, भाजी मार्केट, ईदगाह रोड, म्हाडा कॉलोनी जैसे कई इलाकों में 1500 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। पुलिस स्टेशन भी बरसात की मार झेल नहीं पाए। शहर का संपर्क कई इलाकों से टूट गया है। महानगरपालिका सिर्फ लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दे रही है।

 उधर मुंबई से सटे वसई के फादरवाड़ी इलाके में तेज बरसात से एक झोपड़े की दीवार ढह गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मुंबई में भी कई इलाकों में रविवार को तेज बरसात हुई लेकिन छुट्टी का दिन होने की वजह से सड़क या रेल यातायात पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई में बारिश, मुंबई, भिवंडी, वसई, Rains In Mumbai, Mumbai, Bhivandi, Vasai