दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज से जल विभाग लेकर आतिशी को सौंपा है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पर्यटन, कला और संस्कृति विभागों की जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज संभालेंगे जिन्हें अब तक आतिशी देख रही थीं.
केजरीवाल सरकार में एक मात्र महिला मंत्री आतिशी के पास अब 13 विभाग हैं. अधिकारियों के अनुसार फेरबदल से संबंधित फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के लिए भेजी गई थी और उन्होंने इसे अपनी स्वीकृति दे दी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अगस्त में राज्यसभा द्वारा दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किए जाने के एक दिन के भीतर भारद्वाज से सेवा और सतर्कता विभागों की जिम्मेदारी ले ली गई थी. इससे पहले आतिशी को जून में वित्त, नियोजन और राजस्व विभागों का प्रभार दिया गया था. इन विभागों को पहले कैलाश गहलोत संभाल रहे थे.
भारद्वाज और आतिशी के विभागों में बदलाव के कारणों को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
केजरीवाल ने इस साल मार्च में भारद्वाज और आतिशी दोनों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था. इन दोनों ने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की जगह ली थी जो उस समय केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामलों में जेल में थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं