विज्ञापन

पैसे की तंगी है तो पढ़ाई करते हुए इन तरीकों से कर सकते हैं कमाई

कई छात्र पैसे की तंगी होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं और कमाना शुरू कर देते हैं. लेकिन पढ़ाई के साथ भी कमाया जा सकता है. आज कई ऐसे विकल्‍प मौजूद हैं, जिनके जरिए पढ़ते हुए कमाना कठिन काम नहीं है.

पैसे की तंगी है तो पढ़ाई करते हुए इन तरीकों से कर सकते हैं कमाई

कई छात्र पैसे की तंगी होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं और कमाना शुरू कर देते हैं. लेकिन पढ़ाई के साथ भी कमाया जा सकता है. आज कई ऐसे विकल्‍प मौजूद हैं, जिनके जरिए पढ़ते हुए कमाना कठिन काम नहीं है. अगर आप आर्थिक तौर पर सशक्‍त नहीं हैं, या पैसे की तंगी है तो घबराने की जरूरत नहीं है. पढ़ाई के साथ भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. 

पढ़ाई करते हुए इन तरीकों से कर सकते हैं कमाई-  

घर बैठे फ्रीलांस का काम करें 

कई तरह से फ्रीलांस का काम कर सकते हैं. जैसे कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, डाटा एंट्री का काम आता हो आसानी से फ्रीलांस का काम कर सकते हैं. Fiverr, Upwork जैसी वेबसाइट ऐसी हैं, जहां डिटेल डालने से फ्रीलांस का काम मिलना शुरू हो जाता है. 

ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमाएं

ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमाएं. आप जिस भी विषय में अच्छे हैं, बच्चों को उस विषय की ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दें. इससे अच्छी कमाई हो सकती है, उस विषय पर आपकी पकड़ और मजबूती होगी. घर बैठे काम कर सकते हैं. 

पार्ट टाइम नौकरी 

कई कंपनियां पार्ट टाइम जॉब का विकल्‍प देती हैं. इसे आप अपनी सुविधा अनुसार समय चुनकर कर सकते हैं. जैसे डिलीवरी का काम या स्‍टोर एसिसटेंट आदि. 

लो आ गए 'AI employee', सातों दिन 24 घंटे नॉन-स्‍टाप करेंगे काम, क्‍या चली जाएंगी और नौकरियां?

पेड इंटर्नशिप 

कई कंपनियां फ्रेशर्स को सीखने के साथ पैसा देती हैं. इसे Paid Internship कहा जाता है. इसमें आप जिस फील्‍ड में करियर बनाना चाहते हैं वहां का प्रेक्टिल एक्‍सपीरियंस तो मिलता ही है, साथ ही इनकम भी होती है. 

ऑनलाइन काम ढूंढ़ें तो इन बातों का रखें ध्‍यान- 

ऑनलाइन काम ढूंढ़ते हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए जिससे आप ठगी के शिकार ना हो जाएं. जैसे काम तो तलाशें पर अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दें. Fake ऐप्‍स और स्‍कैम्‍स से बचें. अपनी स्किल को लगातार इंप्रूव करते रहें. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Freelance, Freelance Jobs Kya Hai, Tution, Paid Internship, Paid Internship 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com