Work From Home: वर्क फ्रॉम होम यानी WFH लोगों को सुविधाजनक लगता है, पर एक बार घर से काम करना शुरू करें तो पता चलता है कि यह इतना भी आसान नहीं है. घर से काम शुरू करते हुए अगर सभी जरूरी चीजें आसपास ना हों तो काम के बीच में बार-बार उठना पड़ता है. सही सेटअप ना होने से काम में फोकस और प्रोडक्टिविटी, दोनों प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए रूरी है कि घर से काम करते हुए भी आपका वर्क डेस्क सही तरीके से तैयार हो.
डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्यादा रुपये
घर से काम करने बैठें तो डेस्क पर हों ये चीजें
सही टेबल और कुर्सी- एक आरामदायक कुर्सी और सही ऊंचाई वाली टेबल होना बहुत जरूरी है. लंबे समय तक बैठकर काम करने से कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है, इसलिए सही सेटअप बहुत जरूरी माना जाता है.
कीबोर्ड और माउस- डेस्क पर लैपटॉप या कंप्यूटर के साथ एक अच्छा कीबोर्ड और माउस भी होना चाहिए. इससे काम तेजी से होता है और हाथों पर दबाव कम पड़ता है.
एलन मस्क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply
अच्छी क्वालिटी के हेडफोन- घर से काम करते हुए ऑनलाइन मीटिंग करने की जरूरत पड़ती है, इसलिए अच्छी क्वालिटी के हेडफोन और वेबकैम भी होना जरूरी है.
पानी की बोतल- काम के दौरान पानी की बोतल जरूर रखें ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. कई लोग काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि पानी पीना भूल जाते हैं.
नोटबुक और पेन- काम करते हुए कुछ जरूरी नोट करना हो तो पास में नोटबुक और पेन रखने से जरूरी बातें तुरंत लिखी जा सकती हैं.
सही लाइटिंग- डेस्क पर सही लाइटिंग होना भी बहुत जरूरी है. कम रोशनी में काम करने से आंखों पर असर पड़ सकता है. कोशिश करें कि प्राकृतिक रोशनी वाले स्थान पर बैठें.
मोबाइल स्टैंड, चार्जर- मोबाइल स्टैंड, चार्जर और मल्टीप्लग जैसी छोटी चीजें भी काम को आसान बनाती हैं.
बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्जाम पास करना होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं