UPTET Result 2018 जारी हो गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट (UPTET Result) ऑफिशियल वेबसाइट Upbasiceduboard.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बता दें कि यूपीटीईटी परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की गई थी. परीक्षा 2 शिफ्टों में हुई थी. इस परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई. जबकि दूसरी शिफ्ट 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी. यूपीटेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर थी, जबकि आवेदन फीस भरने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर थी. यूपीटीईटी की परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है.
UPTET Result 2018 Live Updates
5 दिसंबर 2018, 6:22 pm: ये है रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक - http://upbasiceduboard.gov.in/tet_regno.aspx इस लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
5 दिसंबर 2018, 5:27 pm: यूपीटीईटी प्राइमरी लेवल परीक्षा में 3 लाख 66 हजार 285 उम्मीदवार पास हुए हैं. बता दें कि प्राइमरी लेवल परीक्षा कक्षा 1 से 5 में शिक्षकों की भर्ती के लिए होती है.
5 दिसंबर 2018, 4:45 pm: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल से यूपी में 69 हजार शिक्षकों के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. हालांकि ऑफिशियल वेबसाइट पर 69 हजार शिक्षकों की भर्ती से संबंधित कोई सूचना नहीं दी गई है.
5 दिसंबर 2018, 4:45 pm: शासनादेश के मुताबिक उच्च प्राथमिक स्तर का परीक्षा का रिजल्ट 12 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा.
5 दिसंबर 2018, 3:45 pm: बता दें कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1170786 परीक्षार्थियों में से 1101645 यानी 94.1 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 366285 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
5 दिसंबर 2018, 3:45 pm: यूपीटीईटी परीक्षा के रिजल्ट का लोगों को लंबे समय से इंतजार था. लेकिन अब उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा.
5 दिसंबर 2018, 3:02 pm: रिजल्ट जारी... ये रहा डायरेक्ट लिंक
http://upbasiceduboard.gov.in/tet_regno.aspx
5 दिसंबर 2018, 3:00 pm: रिजल्ट जारी
UPTET Result 2018: मोबाइल पर ऐसे कर पाएंगे चेक

UPTET Result 2018 ऐसे कर पाएंगे चेक5 दिसंबर 2018, 2:00 pm: अन्य खबरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं