विज्ञापन

UPTET के दोनों पेपर्स का सर्टिफिकेट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

UPTET Certificate Download Link: यूपी में टीईटी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 13 लाख से ज्यादा है, इन सभी के लिए अब सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं, जिसे आयोग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

UPTET के दोनों पेपर्स का सर्टिफिकेट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
UPTET का सर्टिफिकेट ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश के 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. यूपी टीईटी पेपर-1 और पेपर-2 के सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं. जिन 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने ये परीक्षा पास की है, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग की तरफ से बताया गया है कि अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही डिजीलॉकर पर भी सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी. एक बार सर्टिफिकेट मिलने के बाद ये हमेशा से लिए वैलिड होगा. 

ऐसे डाउनलोड करें अपना सर्टिफिकेट

  • UPTET सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले  आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर आपको UPTET सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का लिंक नजर आएगा, इस पर क्लिक करें 
  • इसके बाद रोल नंबर और अपनी बाकी जानकारी डालें
  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी स्क्रीन पर सर्टिफिकेट दिखेगा 
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट भी ले लें

दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं 

पहले यूपी टीईटी का सर्टिफिकेट पांच साल के लिए मान्य होता था, लेकिन NCTE ने 9 जून 2021 को शिक्षक पात्रता परीक्षा के नियमों में बदलाव किया था, जिसके बाद अब इस सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम है. यानी दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. खासतौर पर उन टीचर्स के लिए ये बड़ी राहत है, जो सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें हर हाल में टीईटी पास करना है. यूपी में ऐसे शिक्षकों की संख्या 2.62 हजार से ज्यादा थी, जिनमें से इस बार 2 लाख टीचर्स पास हो गए. वहीं बाकी 62 हजार के लिए अलग से टीईटी परीक्षा कराई जा रही है. 

आने वाली है बंपर भर्ती

यूपी टीईटी पास करने वाले 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए बंपर भर्ती आने वाली है. यूपी सरकार चुनाव से ठीक पहले करीब 40 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती निकालने जा रही है, जिसके लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है. प्राइमरी और जूनियर लेवल के लिए टीईटी पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - B.Ed शिक्षकों पर संकट, क्या है 6 महीने का ब्रिज कोर्स? जानें क्यों लटकी है नौकरी पर तलवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uptet Certificate Validity, Uptet Certificate, Upessc.up.gov.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com