UP Board Result जल्द जारी कर दिया गया है. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Class 10 Result) स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है. इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट (UP Board Class 12 Result) upresults.nic.in और results.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं. यूपी बोर्ड इंटर में 76.46 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं और 64.40 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं. हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी और इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है. बागपत की तनु तोमर ने हाईस्कूल में 97.80 अंक हासिल किए हैं. हाई स्कूल की परीक्षा टॉप करने वाले गौतम रधुवंशी कानपुर के ओम्कारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के है जबकि इंटर की टॉपर तनु तोमर श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की हैं. 10वीं में 80.07 स्टूडेंट्स और 12वीं में 70.06 स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
रिजल्ट (UP Board Result 2019 Class 10) आने के बाद अगर यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होती है, तो स्टूडेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है.
स्टूडेंट्स को न ही वेबसाइट पर जाना होगा और न ही इंटरनेट चालू करना होगा. स्टूडेंट्स आसानी से SMS के माध्यम से अपना रिजल्ट (UP Board Result 2019 Class 10) चेक कर सकते हैं. बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हुईं और 2 मार्च को समाप्त हुई थी. परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. यूपी बोर्ड की 8,354 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यूपी बोर्ड प्रशासन की सख्ती की वजह से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा छोड़ दी थी. आपको बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन 29 अप्रैल को जारी किया था.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
UP Board Result बिना इंटरनेट के SMS के जरिए करें चेक
इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, बस आपको एक SMS भेजना होगा.
अगर आप 10वीं के स्टूडेंट हैं तो आपको SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए लिखना होगा-
UP10 रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें.
12वीं कक्षा का रिजल्ट एसएमएस के जरिए चेक करने के लिए आपको लिखना होगा-
UP12 रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें.
ध्यान रहे कि आपको SMS रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेजना होगा.
UP Board रिजल्ट इन वेबसाइट्स से करें चेक
-upmsp.edu.in
-upmspresults.up.nic.in
-upresults.nic.in
-results.gov.in
UP Board 10th,12th Result में कम नंबर आने या फेल होने पर क्या करे?
जिन छात्रों को ऐसा लगता है कि उन्होनें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें कम अंक मिले, वे पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस ,साल बोर्ड ने पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन फीस 100 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है. इसके अलावा फेल होने वाले स्टूडेंट् कम्पार्टमेन्ट परीक्षा में भाग ले सकते हैं.
UP Board से संबंधित खबरें
UP Board Result 2019: 10वीं में गौतम रघुवंशी और 12वीं में तनु तोमर ने किया टॉप, देखिए पूरी लिस्ट
UP Board Result 2019 Live Updates: जारी हुआ रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
UP board result 2019 Check Here: SMS, सरकारी साइट और वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट
UP Board Result 2019 Live Updates: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, upmsp.edu.in पर देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं