Saurabh Joshi Education : भारत के सबसे मशहूर डेली ब्लॉगर सौरव जोशी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो बनाकर दावा किया कि उनकी महंगी मर्सिडीज कार पहले 16 से 17 किमी का माइलेज देती थी अब घटकर सीधे 5 पर आ गया है. उनके इस दावे के बाद कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया को भी अपनी सफाई जारी करनी पड़ी.
आपको बता दें कि इस पूरे विवाद के बाद लोग अब इंटरनेट पर यह सर्च कर रहे हैं कि देश के इतने बड़े यूट्यूबर, जो कारों और ईंधन (फ्यूल) पर सवाल उठा रहे हैं, आखिर वह खुद कितने पढ़े-लिखे हैं? तो चलिए जानते हैं सौरव जोशी की पढ़ाई-लिखाई और उनकी डिग्री के बारे में.
हरियाणा से हुई स्कूलिंग
सौरव जोशी का जन्म उत्तराखंड में हुआ है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनके परिवार ने दिल्ली का रुख कर लिया. इसके कुछ दिन सौरव के पिता हरियाणा के हासी शहर आ गए. जहां पर उन्होंने पीओपी का काम शुरू किया. इसलिए सौरव ने अपनी स्कूली पढ़ाई का बड़ा हिस्सा हरियाणा के हिसार से पूरा किया. 12वीं के बाद उन्होंने लोगों की सलाह पर आर्किटेक्ट और डिजाइनिंग की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए. लेकिन उनका सिलेक्शन आर्किटेक्ट में नहीं हुआ.
BFA की है डिग्री
इसके बाद उन्होंने पंजाब ग्रुप ऑफ कॉलेज से BFA यानी बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (Bachelor of Fine Arts) की डिग्री हासिल की.
ये व्लॉगर सौरभ जोशी है, कहते है -
— Baliyan (@Baliyan_x) July 12, 2026
इनकी मर्सिडीज पहले 17 का माइलेज देती थी जो इथेनॉल मिक्सिंग के बाद अब 5 का माइलेज देने लगी है।
कोरा झूठ बोल रहे है-
6-10% माइलेज निश्चित रूप से कम हो रहा है, लेकिन इतना।
दूसरी बात- अपने पास तो नहीं है पर मुझे नहीं लगता कोई भी मर्सिडीज 17 का… pic.twitter.com/97rPKCN3Nv
अपनी इसी पढ़ाई और कला के दम पर उन्होंने सबसे पहले यूट्यूब पर सौरव जोशी आर्ट्स नाम से चैनल शुरू किया था, जहां वह मशहूर हस्तियों के स्केच और ड्रॉइंग बनाकर अपलोड करते थे. लॉकडाउन के दौरान उन्होंने डेली व्लॉगिंग शुरू की, जिसने उन्हें आज बड़ी पहचान मिली है.आज सौरव जोश किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं.
PM Vidyalaxmi FAQ: किसे मिलेगा लोन, कितना देना होगा ब्याज? पीएम विद्यालक्ष्मी योजना से जुड़े 10 सवालों के जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं