UP Board Result 2018: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया हैं. यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कुल 72.43 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस परीक्षा में फतेहपुर के रजनीश शुक्ला (93.20 फीसदी अंक) और बाराबांकी के आकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. इस साल फरवरी से मार्च तक हुईं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिये करीब 66 लाख स्टूडेंट्स ने फार्म भरा था. इसमें से कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 29,81,327 छात्र पंजीकृत हुए थे. परीक्षा का परिणाम छात्र upresults.nic.in पर देख सकते हैं.
इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 66 लाख से ज्यादा पंजीकृत छात्रों में से करीब 11 लाख छात्रों ने नकल पर राज्य सरकार की सख्ती के चलते बीच में ही अपनी परीक्षा छोड़ दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को परीक्षा स्थलों पर तैनात किया था इस बार रिजल्ट में पारदर्शिता लाने के लिए टॉप-10 की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाने का फैसला भी बोर्ड के जरिए लिया गया है.
यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक इस साल टॉप-10 की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन सार्वजनिक की जाएंगी. इसके लिए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.
वेबसाइट से ऐसे जानें UP Board Result, 12वीं का परिणाम
1. सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in पर जाएं.
2. वेबसाइट खुल जाने के बाद 10वीं और 12वीं कक्षा में से जिसका परिणाम चेक करना है उसके लिंक पर क्लिक करें.
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और दूसरी मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें और सब्मिट करें.
4. इसके बाद रिजल्ट सामने होगा और इसका प्रिंट आउट भी लिया जा सकेगा.
एसएमएस से ऐसे देखें UP Board 12 Result
एसएमएस के जरिए 12वीं का परिणाम जानने के लिए UP12 (UP12 <रोल नंबर>) लिखें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें. इसके बाद आपको ये मैसेज 56263 पर भेज दें. यूपी बोर्ड आपका मैसेज प्राप्त होने पर परिणाम एक एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल नंबर पर भेज देगा.
2017 का ऐसा रहा था UP Board 12 Result
2017 में घोषित हुए यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों में 82.62 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे. 12वीं कक्षा में प्रियांशी तिवारी ने 96.20 फीसदी स्कोर के साथ टॉप किया था.

यूपी बोर्ड से संबंधित अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Up Board Result, UP Board 12th Result, UP Board Class 12 Result