यूपी बोर्ड के परिणाम: 11 लाख 37 हजार छात्रों ने नहीं दी परीक्षा, जानें क्यों
नई दिल्ली:
यूपी बोर्ड (UP Board Intermediate and Matric Results) के 12वीं के रिज़ल्ट आ चुके हैं. वहीं, 10वीं के रिज़ल्ट दोपहर 1:30 मिनट तक आने वाले हैं. इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए 66.37 लाख छात्रों ने रजिट्रेशन कराया लेकिन इनमें से सिर्फ 55 लाख परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी. लगभग 11 लाख 37 हजार छात्रों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी. खास बात यह रही कि कि इस बार बड़ी संख्या में मेडिकल इंजीनियरिंग के फॉर्म भरे गए.
UP Board Result 2018: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट Upresults.nic.in पर आज होगा जारी
आपको बता दें कि दोनों क्लासेस के रिज़ल्ट अलग-अलग समय पर घोषित होंगे. जहां एक ओर यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास का रिज़ल्ट दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया, वहीं 10वीं क्लास का रिज़ल्ट दोपहर 1:30 बजे जारी होगा. इस साल 36,55,691 छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे जो कि पिछले साल की तुलना में 2 लाख ज्यादा है. परीक्षा का परिणाम छात्र upresults.nic.in वेबसाइट पर देख सकते हैं.
UP Board result 2018 Live: कुछ देर में यूपी बोर्ड का मैट्रिक रिजल्ट, ऐसे करें चेक
रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 लाख 37 हजार छात्रों ने इसीलिए परीक्षा छोड़ दी क्योंकि इस बार परीक्षा में नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने कड़े नियम लागू किए थे. सीसीटीवी के अलावा नकल रोकने में स्पेशल टास्क फोर्स और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियों की भी मदद ली गई थी.
देखें वीडियो - यूपी बोर्ड की कॉपियां जांच रहे हैं चपरासी और बाबू

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
UP Board Result, UP Board Result 2018