UP Board Exams 2021 Postponed: देशभर में कोरोनावायरस के चलते हालात हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ रहे हैं. कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग में यह अहम निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही राज्य में 1 से लेकर 12वीं तक की क्लासेस को 15 मई तक सस्पेंड कर दिया गया है.
कब होनी थीं परीक्षाएं?
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पहले 24 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं, लेकिन कोरोना के चलते परीक्षाओं की तारीखों में बदलवा करते हुए उन्हें 8 मई से कराने का फैसला किया गया था. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 8 मई से 28 मई तक आयोजित की जानी थीं. लेकिन फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक स्थगित कर दिया गया है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 56 लाख छात्रों के उपस्थित होने की उम्मीद है. हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 16,74,022 लड़के और 13,20,290 लड़कियों सहित 29,94,312 छात्र पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 26,09,501 छात्र, जिनमें 14,73,771 लड़के और 11,35,730 लड़कियां शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं