UGC NET Syllabus 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष जगदीश कुमार (M. Jagdish kumar)ने कहा कि यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के पाठ्यक्रम को संशोधित करेगा और इस प्रक्रिया के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाएगा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) आयोजित करती है. यूजीसी नेट भारतीय और कुछ विदेशी भाषाओं सहित मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विषयों के साथ कुछ विज्ञान विषयों में सहायक प्रोफेसरों (Assistant Professor) की नियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित करती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विशेषज्ञ समिति का गठन
यूजीसी के चेयरमैन (UGC Chairman) जगदीश कुमार ने कहा, ‘‘हालांकि, 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की शुरुआत के बाद, बहु-विषयक पाठ्यक्रम और समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए उच्च शिक्षा में काफी विकास हुआ है. इसलिए, इस महीने की शुरुआत में अपनी बैठक में आयोग ने निर्णय लिया कि यूजीसी-नेट के विषयों के पाठ्यक्रम को अपडेट करने की कवायद शुरू की जा सकती है. यूजीसी एक विशेषज्ञ समिति गठित कर यह कवायद करेगी.'' यूजीसी काउंसिल ने भी इसकी मंजूरी दे दी है.
तैयारी के लिए मिलेगा पूरा समय
कुमार ने कहा कि यूजीसी-नेट में इस नए पाठ्यक्रम को पेश करने से पहले उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि बदलाव सुचारू रूप से हो सके.
साल में दो बार नेट परीक्षा
यूजीसी-नेट परीक्षा हर साल दो बार आयोजित किया जाता है. एक बार जून महीने में और दूसरी बार दिसंबर महीने में. नेट परीक्षा 83 विषयों में आयोजित की जाती है. यूजीसी ने आखिरी बार 2017 में यूजीसी-नेट विषयों के पाठ्यक्रम को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं