Delhi Nursery Admission 2024: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म आज, 23 नवंबर से भरने शुरू हो गए हैं. शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार से दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2024-25 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा. यह प्रक्रिया दिल्ली के निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन के लिए हैं. जो माता-पिता अपने बच्चों को नर्सरी प्रवेश के लिए पंजीकृत करना चाहते हैं, वे डीओई की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. बता दें कि डीओई ने नर्सरी एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया था.
माता-पिता के लिए दिल्ली नर्सरी एडमिशन रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2023 है. माता-पिता या फिर अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से 25 रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस जमा करनी होगी. निजी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूल प्री-स्कूल प्री-प्राइमरी और कक्षा 1 में प्रवेश स्तर के प्रवेश आयोजित करेंगे. स्कूलों को ईडब्ल्यूएस, डीजी और दिव्यांग श्रेणियों वाले बच्चों के लिए 25% सीट रिजर्व करना होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च, 2024 तक 4 वर्ष से कम होना चाहिए. वहीं प्री-प्राइमरी -केजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च, 2024 तक 5 वर्ष से कम और क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष से कम होनी चाहिए.
CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्र हुए परेशान, पूछे रहें-जानें कब आएगी ये डेटशीट? अपडेट
दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें | How to Register for Delhi Nursery Admission 2024
सबसे पहले DoE की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं.
नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
दिए गए लिंक में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र भरें.
अपेक्षित शुल्क जमा करें और अंतिम सबमिशन लिंक पर क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं