CSIR UGC NET 2023 in December Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट यानी ज्वाइंट नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR UGC NET 2023) का ऐलान कर दिया गया है. एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 30 नवंबर 2023 की शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे. ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क 1100 रुपये का भुगतान करना होगा. जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये और एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के लिए शुल्क 275 रुपये है. दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट प्राप्त है.
दिसंबर में इन तारीखों परीक्षा
एनटीए ने ज्वाइंट नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू करने के साथ ही परीक्षा तिथियों का भी ऐलान किया है. एनटीए नेट दिसंबर परीक्षा 26,27 और 28 दिसंबर 2023 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी. इसमें मल्टीपल च्वाइस क्यूश्चन होंगे, प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भी लैंग्वेज में होंगे. परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी. सीएसआईआर यूजीसी नेट में पांच पेपर होते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साइंस के इन विषयों के लिए परीक्षा
देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में केमिकल साइंसेस, अर्थ एटमॉस्फेरिक, ओशियन और प्लैनेटरी साइंसेस, लाइफ साइंसेस, मैथमेटिकल साइंसेस तथा फिजिकल साइंसेस विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और इन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है.
हेल्पलाइन नंबर
एनटीए ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. उम्मीदवार के पास कोई सवाल हो या फिर आवेदन करने में परेशानी वे हेल्पलाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर कॉल या फिर ईमेल एड्रेस csirnet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं.
HTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस तारीख से भरे जाएंगे फॉर्म, दिसंबर में होगी परीक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं