CBSE 2024 Class 10th, 12th Exam Date sheets: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 15 फरवरी 2024 से होना तय है. बोर्ड ने इसकी घोषणा काफी पहले ही कर दी है. हालांकि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट का छात्र-छात्राएं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्टूडेंट विषय-वार विस्तृत टाइम टेबल का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी करने की तैयारी कर रहा है और जल्द ही बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल को जारी कर दिया जाएगा. खबर की मानें तो बोर्ड किसी भी वक्त सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटेशीट को जारी कर सकता है. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के सभी छात्र आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से बोर्ड एग्जाम की डेटशीट 2024 चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एडमिट कार्ड फरवरी में
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 2024 एक साथ एक ही दिन से शुरू हो रही है. बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं, ऐसे में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड फरवरी माह में ही जारी करेगा. स्टूडेंट बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे.
10वीं, 12वीं परीक्षा एक ही दिन
सीबीएसई ने अब तक भले ही बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन उसने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम डेट और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं थ्योरी एग्जाम की डेट जारी कर दी है. सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी.
सीबीएसई की मार्किंग स्कीम
सीबीएसई द्वारा 2024 बोर्ड परीक्षाओं के लिए मार्किंग स्कीम में बदलाव किया गया है. इसके मुताबिक असिस्टमेंट में अब अधिक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल किए गए हैं, जिससे छोटे या लंबे उत्तर वाले प्रश्नों का महत्व कम हो गया है. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का वेटेज 20% होगा, जबकि लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का वेटेज 40% से घटाकर 30% कर दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं