UGC NET December Result 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. नेट परीक्षा के लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट (UGC NET December Result 2019) एनटीए नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 60 हजार 147 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है. वहीं, जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए 5 हजार 92 उम्मीदवारों क्वालीफाई किया है. नेट परीक्षा के लिए 10 लाख 34 हजार 872 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं, परीक्षा में 7 लाख 93 हजार 813 उम्मीदवारों ने भाग लिया था. नेट (UGC NET Exam) का आयोजन 2 से 6 दिसंबर तक किया गया था. ये परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के 219 शहरों के 700 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
UGC NET Result 2019 Direct Link
UGC NET December Result 2019 इन 3 आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
स्टेप 1: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के बाद भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे उनके सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे. उम्मीदवार अपना सर्टिफिकेट अपनी लॉगइन डिटेल्स सबमिट कर डाउनलोड कर सकेंगे. पास होने वाले उम्मीदवारों को पहले फिजिकली सर्टिफिकेट दिए जाते थे. ये सर्टिफिकेट डाक द्वारा उनके पते पर भेजे जाते थे. उम्मीदवारों को फिजिकली सर्टिफिकेट देने में वक्त की बहुत बर्बादी होती थी और शिकायत मिलती थी कि उम्मीदवारों को समय पर सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हुए.
ऐसे में इस प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रोवाइड करने का फैसला लिया गया था. बता दें कि नेट यानी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा हर साल दो बार जून और दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है. ये परीक्षा यह निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है कि क्या उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर/जूनियर रिसर्च फेलो बनने लायक है या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं