विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2020

Coronavirus का बढ़ रहा खतरा, इस राज्य में कैंसिल हुए 10वीं बोर्ड के एग्जाम, सभी स्टूडेंट्स को किया जाएगा पास

कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है.

Coronavirus का बढ़ रहा खतरा, इस राज्य में कैंसिल हुए 10वीं बोर्ड के एग्जाम, सभी स्टूडेंट्स को किया जाएगा पास
तमिलनाडु में कैंसिल हुए 10वीं के एग्जाम.
नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोनावायरस  के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है. तमिलनाडु में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 जून के बाद से शुरू होने वाली थीं, लेकिन कोरोनावायरस के खतरे को तेजी से बढ़ता देखकर परीक्षाएं कैंसिल (Tamil Nadu 10th Board Exam Cancelled) कर दी गई हैं. अब राज्य में 10वीं क्लास के सभी स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम दिए ही पास किया जाएगा. वहीं, 11वीं क्लास की पेंडिंग परीक्षाएं भी कैंसिल कर दी गई हैं. बता दें कि करीब 9 लाख स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले थे.12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बारे में निर्णय बाद में लिया जाएगा.

कैंसिल परीक्षा में स्टूडेंट्स को 80 फीसदी नंबर क्वार्टरली एग्जाम और 20 फीसदी नंबर अटेंडेंस के आधार पर दिए जाएंगे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मंगलवार को कहा, "छात्रों को छमाही और त्रैमासिक परीक्षा के अंकों के लिए 80 फीसदी और अटेंडेंस के लिए 20 फीसदी वेटेज मिलेगा."

बता दें कि चेन्नई और कुछ जिलों में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. श्री पलानीस्वामी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि विज्ञानियों ने कहा है कि इस वायरस के जल्दी खत्म होने की कोई गुंजाइश नहीं है. इसलिए, माता-पिता की अपील और वायरस के मौजूदा खतरे को देखते हुए, कक्षा 10वीं के लिए 15 जून से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाएं और कक्षा 11वीं की बची हुई परीक्षाओं को पूरी तरह से रद्द किया जाता है और छात्रों को पास करने की घोषणा की जाती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu 10th Exams Cancelled, Tamil Nadu Board Exams, Tamil Nadu Board Exams Cancelled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com