विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2020

NEET परीक्षा को 60 दिनों तक टालने की एक अन्य याचिका को SC ने किया खारिज, जानिए डिटेल

NEET मेडिकल परीक्षा को 60 दिनों के लिए टालने वाली एक अन्य याचिका को भी सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बार फिर खारिज कर दिया है.

NEET परीक्षा को 60 दिनों तक टालने की एक अन्य याचिका को SC ने किया खारिज, जानिए डिटेल
NEET परीक्षा को टालने की याचिका खारिज.

NEET Exam 2020: देश की अहम एंट्रेंस परीक्षाओं में शुमार NEET परीक्षा दो दिन बाद 13 सितंबर को आयोजित होने वाली है, लेकिन अभी भी परीक्षा को स्थगित करने के लिए मांग की जा रही है. NEET मेडिकल परीक्षा को 60 दिनों के लिए टालने वाली एक अन्य याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बार फिर खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस चरण में वो याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी आदेश दिया कि NEET परीक्षा अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी. 

इससे पहले परीक्षा के लिए पुनर्विचार याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं. सुप्रीम कोर्ट छह राज्यों के छह कैबिनेट मंत्रियों की पुनर्विचार याचिका को भी खारिज कर चुका है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षाओं को स्थगित करने की कुछ अन्य नई याचिकाओं पर भी सुनवाई करने से इनकार कर दिया था. इससे ये साफ हो गया है कि अब देशभर में नीट परीक्षा अपने तय शेड्यूल पर ही आयोजित की जाएगी. 

NTA पूरी कर चुका है जेईई परीक्षा
एनटीए (NTA) ने परीक्षा स्थगित करने के तमाम विरोधों के बीच हाल ही में 1 सितंबर से 6 सितंबर तक जेईई मेन (JEE) की परीक्षा आयोजित की. इस परीक्षा में करीब 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए. वहीं, दूसरी ओर नीट (NEET) परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET EXAM 2020, NTA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com