विज्ञापन

Office Work Tips: हाडवर्क नहीं स्‍मार्ट वर्क का है जमाना, जानें कैसे करें और जीतें बॉस का दिल

Office work Tips: आज के डिजिटल युग में कड़ी मेहनत (Hard Work) करना ही सफलता की गारंटी नहीं माना जाता. अगर आपको सक्‍सेस चाहिए तो हार्ड वर्क नहीं बल्कि स्‍मार्ट वर्क (Smart Work) करना बहुत जरूरी है.

Office Work Tips: हाडवर्क नहीं स्‍मार्ट वर्क का है जमाना, जानें कैसे करें और जीतें बॉस का दिल

Office work Tips: आज के डिजिटल युग में कड़ी मेहनत (Hard Work) करना ही सफलता की गारंटी नहीं माना जाता. अगर आपको सक्‍सेस चाहिए तो हार्ड वर्क नहीं बल्कि स्‍मार्ट वर्क (Smart Work) करना बहुत जरूरी है. क्‍या आप जानते हैं कि स्‍मार्ट वर्क कैसे किया जाता है. इस लेख में जानें स्‍मार्ट वर्क से कैसे जीतें बॉस का भरोसा और कैसे खोलें तरक्‍की के रास्‍ते.  

क्‍या होता है स्‍मार्ट वर्क 
स्मार्ट वर्क का मतलब होता है- कम समय में बेहतर और प्रभावी तरीके से काम करना. इसके लिए आप एडवांस तकनीक, टाइम मैनेजमेंट और सही स्ट्रैटेजी अपना सकते हैं. इनकी मदद से आप अधिक कार्यकुशल बनते हैं, बल्कि काम का तनाव भी कम होता है. 

स्‍मार्ट वर्क करने के तरीके 

टू-डू लिस्ट बनाएं 

दिन की शुरुआत में ही आपके पास टू-डू लिस्ट होनी चाहिए. जिससे दिन में सबसे पहले जरूरी काम निपटाए जा सकें. ये समझें कि कौन सा काम Urgent है और कौन सा Important. इससे समय और ऊर्जा दोनों बचेंगे और आप डेडलाइन मीट कर पाएंगे. 

टाइम ब्लॉकिंग को समझें 

आजकल समय है टाइम ब्लॉकिंग का. टाइम ब्लॉकिंग का मतलब होता है दिन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर काम करना,  जिससे सभी काम निपट जाएं. जैसे आपको पता होना चाहिए कि किस काम पर कितना समय लगाना है. इससे मल्टीटास्किंग हो पाता है और काम जल्दी पूरा होता है. 

कैसे मिलता है फूड डिलीवरी ब्‍वॉय का काम, कितनी होती है कमाई

तकनीक का इस्‍तेमाल करें 

आज कई ऐसे नए टूल्स हैं, जो काम को आसान बना देते हैं. इनका यूज करें. जैसे Google Calendar आदि. इससे टीम के साथ बेहतर तालमेल बना सकते हैं और काम को ट्रैक कर सकते हैं. 

80/20 का नियम अपनाएं

80/20 नियम का मतलब होता है- 80 प्रतिशत रिजल्ट सिर्फ 20 प्रतिशत काम से आता है. इसलिए उन कामों की पहचान करें, जो सबसे बेहतर रिजल्‍ट दे सकते हैं. 

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

खुद को अपडेट रखें

नई स्किल्स सीखते रहें और इंडस्ट्री के ट्रेंड्स को समझें. इससे आप दूसरों से आगे रहेंगे और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ बनी रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Work Tips, Smart Work, How To Fo Smart Work, What Is Smart Work, Office Working Tips For Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com