विज्ञापन

कौन सी चीजें ऑफिस में भूलकर भी नहीं ले जानी चाहिए, खराब हो जाती है प्रोफेशनल इमेज

ऑफिस में योग्यता के साथ-साथ आपका व्यवहार, पहनावा और रोजमर्रा की आदतें भी यह तय करती हैं कि सहकर्मी और वरिष्ठ आपको किस नजर से देखते हैं.

कौन सी चीजें ऑफिस में भूलकर भी नहीं ले जानी चाहिए, खराब हो जाती है प्रोफेशनल इमेज

ऑफिस में योग्यता के साथ-साथ आपका व्यवहार, पहनावा और रोजमर्रा की आदतें भी यह तय करती हैं कि सहकर्मी और वरिष्ठ आपको किस नजर से देखते हैं. कई बार लोग अनजाने में ऐसी चीजें ऑफिस लेकर चले जाते हैं, जो उनकी प्रोफेशनल इमेज पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. जानें ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें ऑफिस में ले जाने से बचना चाहिए. 

विवादित या आपत्तिजनक सामग्री

ऐसे पोस्टर, स्टिकर, टी-शर्ट या अन्य वस्तुएं जिन पर राजनीतिक, धार्मिक या आपत्तिजनक संदेश हों, कार्यस्थल के माहौल को प्रभावित कर सकते हैं. 

तेज आवाज वाले गैजेट्स

स्पीकर पर गाने चलाना, मोबाइल की तेज रिंगटोन या वीडियो की आवाज दूसरों के काम में बाधा डाल सकती है. 

पालतू जानवर 

अधिकांश कार्यस्थलों में बिना अनुमति पालतू जानवर लाना उचित नहीं माना जाता. इससे कुछ लोगों को एलर्जी या असुविधा हो सकती है. 

ग्रेजुएशन के बाद नौकरी नहीं, अपना बिजनेस शुरू करना है तो कौन सा कोर्स करें

तेज गंध वाले प्रोडक्‍ट्स 

नेल पॉलिश, हेयर स्प्रे, स्ट्रॉन्ग डियोड्रेंट या अन्य तेज गंध वाले उत्पादों का उपयोग ऑफिस में करने से बचें. इनका इस्तेमाल घर पर या वॉशरूम में ही करेंं.   

गोपनीय दस्तावेज या निजी जानकारी

ऑफिस में निजी दस्तावेजों को खुले में न रखें और कंपनी के गोपनीय दस्तावेजों को बिना जरूरत इधर-उधर न ले जाएं. 

नौकरी छोड़ते हुए ये 5 गलतियां ना करें, वरना बाद में पछताना पड़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Tips, Office Wear, Office Tips In Hindi, Office Tips And Tricks, Office Work
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com