NEET 2022 Registration: मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) 17 जुलाई को आयोजित होगी और इसकी पंजीकरण प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी. नीट परीक्षा देशभर में स्थित केंद्रों में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई है. अभ्यर्थियों को सूचना बुलेटिन और एनटीए वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा. इनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य करार दिया जाएगा.''
अधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे ऑनलाइन आवेदन में अपना या अभिभावक का ही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध कराएं, क्योंकि एनटीए द्वारा केवल इन्हीं फोन नंबर और ई-मेल आईडी पर संबंधित सूचनाएं साझा की जाएंगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आवेदन करते हुए रखें इन बातों का ध्यान
NEET UG 2022 के लिए आवेदन करते समय, मेडिकल उम्मीदवारों को पोस्ट कार्ड साइज फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, जो कि 4”x6” होने चाहिए. साथ ही 10 kb और 200 kb के बीच होने चाहिए.
एनईईटी 2022 परीक्षा के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु न्यूनतम 17 वर्ष की है. वहीं इस वर्ष सभी उम्मीदवारों के लिए एनईईटी यूजी ऊपरी आयु सीमा हटा दी गई है. पहले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 25 वर्ष थी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 30 वर्ष थी.
नीट 2022 यूजी के लिए आवेदन करते हुए भाषा का चयन ध्यान से करें. एनईईटी सूचना बुलेटिन में कहा गया है कि एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता.
NEET 2022 UG परीक्षा पैटर्न
नीट 2022 पेन-पेपर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा और प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न होंगे. साथ ही, यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी और 200 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी. NEET 2022 UG परीक्षा पैटर्न के अनुसार, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे - भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्रय. सेक्शन ए में जहां 35 प्रश्न होंगे, वहीं सेक्शन बी में केवल 15 प्रश्न होंगे. सेक्शन बी के 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवार किसी भी 10 प्रश्नों को हल करना होगा.
VIDEO: चीनी हैकर्स ने की लद्दाख के पास पावर ग्रिड में सेंध लगाने की कोशिश: रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं