NEET Results 2020: ओडिशा के रहने वाले शोएब आफताब (Soyeb Aftab) ने नीट की परीक्षा में 720 में से 720 अंक लाकर इतिहास रच दिया है. मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले कई छात्रों के लिए शोएब प्रेरणा बन गए हैं. उनकी कामयाबी के चर्चे हर जगह छाए हुए हैं. शोएब की इस कामयाबी पर अब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने रविवार को NEET 2020 के टॉपर शोएब आफताब को फोन किया और उनकी सफलता के लिए उन्हें बधाई दी. नवीन पटनायक ने NEET के टॉपर शोएब को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
बता दें कि शोएब ओडिशा के पहले छात्र हैं, जिन्होंने NEET 2020 में टॉप किया है. शोएब के अलावा पटनायक ने राज्य के उन सभी छात्रों को भी बधाई दी, जो परीक्षा में सफल हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
वहीं, दिल्ली की आकांक्षा सिंह ने भी नीट की परीक्षा में 720 में 720 अंक हासिल किए हैं. इस साल टॉप- 5 टॉपर्स में तीन लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 7,71,500 उम्मीदवारों ने NEET 2020 परीक्षा को क्वालीफाई किया है. दिल्ली की आकांक्षा सिंह ने 720 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है और तुम्मला स्निकथा (Tummala Snikitha) 715 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब हुई हैं.
इस परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 85 फीसदी से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था. इस साल करीब 14.37 लाख से अधिक उम्मीदवार महामारी के बावजूद 13 सितंबर को प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे.
कंटेनमेंट जोन में होने के चलते जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाए थे उनके लिए 14 अक्टूबर को फिर से परीक्षा का आयोजन किया गया था इसलिए रिजल्ट में थोड़ी देरी हो गई. इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को देश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं