NEET PG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट या नीट पीजी 2021 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग 2021 मॉप-अप पंजीकरण 7 मार्च तक जारी रहेगा. नीट पीजी (NEET PG 2021) राउंड 1 और राउंड 2 काउंसलिंग के बाद खाली रहने वाली सीटों को अब मॉप अप राउंड के माध्यम से भरा जाएगा.
नीट पीजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड रजिस्ट्रेशन का लिंक (NEET PG Counselling 2021 Mop-Up Round Link)
एमसीसी नीट (MCC NEET ) काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट विंडो 7 मार्च तक उपलब्ध होगी. इस अवधि के दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वाले 3 मार्च 2022 से अपनी पसंद भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उम्मीदवार नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के मॉप-अप राउंड के लिए mcc.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. इस दौरान कोई नया पंजीकरण नहीं किया जा सकता है. केवल वे उम्मीदवार जिन्हें एमसीसी एनईईटी पीजी काउंसलिंग राउंड 1 और राउंड 2 में सीट आवंटित नहीं की गई थी और जिन्होंने अपनी आवंटित सीटों पर रिपोर्ट करने में विफल रहने के कारण काउंसलिंग वापस ले ली थी, वे मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं.
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन (Apply For NEET PG Counselling 2021 Mop-Up Round)
1.आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
2.'पीजी मेडिकल काउंसलिंग' पर क्लिक करें और फिर 'ऑनलाइन पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें
3.लॉगिन करने के लिए अपना NEET PG रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
4.आवेदन पत्र भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें
5.आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें
6.भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ की एक प्रति डाउनलोड करें
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) एआईक्यू के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए एनईईटी यूजी काउंसलिंग आयोजित करता है. इसके साथ ही एमसीसी केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) और एम्स और जिपमर की सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं