NEET MDS 2022: नीट एमडीएस परीक्षा 2 मई को आयोजित की जाएगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार को यह घोषणा की है कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET-MDS) 2022 का आयोजन 2 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा. एनबीईएमएस ने यह भी कहा कि एप्लीकेशन विंडो को 21 मार्च से 30 मार्च तक फिर से खोला जाएगा.
बात दें कि पहले नीट एमडीएस (NEET MDS ) 6 मार्च के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इंटर्नशिप पूरा करने की कट-ऑफ तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाने के बाद बोर्ड ने इसे स्थगित कर दिया था. इटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा को बढ़ाने के बाद अधिक से अधिक छात्र परीक्षण के लिए आवेदन कर सके इसके लिए एप्लीकेशन विंडो को फिर से खोला जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनबीई द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया, “नीट-एमडीएस 2022 अब 2 मई 2022 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे) तक आयोजित किया जाएगा, एनईईटी-एमडीएस 2022 के लिए आवेदन जमा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो, जो 24 जनवरी 2022 को बंद कर दी गई थी, अब फिर से खोली जाएगी ... ताकि इच्छुक उम्मीदवार एनईईटी-एमडीएस 2022 के लिए आवेदन कर सकें (यानी 31 जुलाई 2022). “ आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक उपलब्ध होगी और एडमिट कार्ड 25 अप्रैल को जारी किए जाएंगे.
एनबीई ने कहा, "जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना आवेदन जमा कर दिया है और 4 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 के दौरान एनईईटी-एमडीएस 2022 के लिए परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है, उन्हें उपरोक्त विंडो के दौरान अपने आवेदनों को संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी."
ये भी पढ़ें ः NEET MDS 2022: एनबीई ने स्थगित की परीक्षा, इंटर्नशिप पूरा करने की तारीख बढ़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं