NA, NDA Results: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी (NDA & NA) परीक्षा (I) 2020 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है. कुल 533 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और 145वें कोर्स के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना के विंग और 107वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) के लिए नौसेना अकादमी में शामिल होने के लिए पात्र हैं.
उम्मीदवारों का चयन 6 सितंबर 2020 को यूपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरव्यू के आधार पर किया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
UPSC NDA, NA Exam (I) 2020 Result
अंतिम परिणामों की घोषणा की तारीख से 15 दिनों के बाद उम्मीदवारों के अंक जारी किए जाएंगे. एनडीए और एनए परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है.
साल 2021 की पहली एनडीए और एनए परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 400 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 370 राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में उपलब्ध हैं. इनमें सेना के लिए 208, नौसेना के लिए 42 और वायु सेना के लिए 120 रिक्तियां हैं. नौसेना अकादमी में 30 रिक्त पद भरे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं