विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board की 10वीं और 12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 14 मई को जारी करेगा.

MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board की 10वीं और 12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक
MPBSE Results 2018: 14 मई को आएगी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 14 मई को जारी करेगा. सूत्रों ने एनडीटीवी को जानकारी दी कि बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए 14 मई की तारीख तय की है. मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं यानि HSC और 12वीं HSSC का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in. पर जारी होगा. वहीं 10वीं और 12वीं के वोकेशनल कोर्सेज का परिणाम भी 14 मई को घोषित होने की उम्मीद है.
 
एमपी बोर्ड ने साल 2017 में कक्षा 10वीं (HSC) का परिणाम 12 मई को जारी किया था. वहीं कक्षा 12वीं (HSSC) का परिणाम भी 2017 में 12 मई को ही जारी किया गया था. इस बार बोर्ड के दोनों ही कक्षाओं 10वीं और 12वीं का परिणाम एक ही दिन 14 मई को जारी होने की उम्मीद है.
 
इस तरह जानें MP Board Class 10th, 12th Result

1. सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर क्लिक करें.

2. इसके बाद कक्षा 12वीं (HSSC/Vocational) और कक्षा 10 (HSC) के परिणाम के दिए गए लिंक पर क्लिक करें. 

3. यहां अपना रोल नंबर और ज़रूरी जानकारी दर्ज करें.

4. इसके बाद एंटर पर क्लिक करके अपना रिजल्ट जानें.

मध्य प्रदेश बोर्ड की इस बार कक्षा 12वीं के रेगुलर और वोकेशनल दोनों ही कोर्सेज की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई थीं. वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं होली के बाद शुरू हुई थीं. 5 मार्च को 10वीं का पहले पेपर की परीक्षा हुई थी. 10वीं की ये परीक्षा 31 मार्च 2018 को खत्म हुई थी वहीं 12वीं की परीक्षाएं 3 अप्रैल को खत्म हुई थीं.
 
रिजल्ट से संबंधित अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MPBSE Result, MPBSE 10th Results, MPBSE 12th Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com